फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   robbed three youths of bhopal in mathura

ऑनलाइन सस्ती कार देखकर फंसे भोपाल के तीन युवक, इस वारदात का हुए शिकार

Tue, 01 Jan 2019 06:23 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 01 Jan 2019 06:23 PM IST
विज्ञापन
robbed three youths of bhopal in mathura
demo pic
मथुरा में टटलुओं ने ऑनलाइन कार बेचने के बहाने भोपाल के तीन लोगों से एक लाख 80 हजार रुपये लूट लिए। बदमाश उनके मोबाइल, घड़ी एवं अन्य सामान को भी लूट ले गए। पीड़ितों ने थाने पहुंचकर मामला बताया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


भोपाल के हम्माल पुरा मंगलवारा निवासी मोहम्मद अनीस, मोहम्मद महब्बू एवं मोहम्मद तसलीम का ठगों से ई-कॉमर्स साइट के जरिए संपर्क हुआ था। कई बार की बातचीत में उन्होंने स्विफ्ट डिजायर कार को सस्ते दामों में बेचने का लालच दिया था। 
विज्ञापन


सस्ते में मिल रही कार को लेने के लिए मंगलवार को भोपाल निवासी तीनों लोग तेलंगाना एक्सप्रेस ट्रेन से मथुरा पहुंच गए। फिर वहां से कोसीकलां पहुंचे। बस स्टैंड के पास टटलू गैंग के लोग उन्हें उसी कार से कोसी के गोपालबाग ले आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नहर की पटरी पर ले जाकर तीनों लोगों को बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उनसे एक लाख 80 हजार रुपये, मोबाइल, घड़ी एवं अन्य सामान लूट लिया। पीड़ित तहरीर देने के बाद शाम तक थाने में बैठे रहने के बाद भोपाल लौट गए। 


पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर छानबीन भी की, लेकिन बदमाशों का कोई पता नहीं चल सका। वहीं सीओ छाता जगदीश कालीरमन ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। उचित कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed