{"_id":"598de35f4f1c1b47768b469a","slug":"road-jam-in-mathura-after-murder-of-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या के दूसरे दिन फूटा लोगों का गुस्सा, शव रखकर लगाया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की हत्या के दूसरे दिन फूटा लोगों का गुस्सा, शव रखकर लगाया जाम
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 11 Aug 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
जाम लगाया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के यमुनापार क्षेत्र की शिवपुरी कालोनी में गुरुवार देर रात को हुई युवक की हत्या पर शुक्रवार को लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। भड़के लोगों ने लक्ष्मीनगर तिराहे पर राया मार्ग को जाम कर हंगामा किया। एक घंटे तक ट्रैफिक को रोके रखा। इस दौरान जाम खुलवा रही पुलिस से भी लोग भिड़ गए। बाद में अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के आश्वासन पर लोग शांत हुए।
जमुनापार थाना क्षेत्र की शिवपुरी कालोनी निवासी संतोष (27) पुत्र समुंदर सिंह की गुरुवार की रात को करीब दस बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। संतोष चांदी की पायल पर पालिश का काम करता था। संतोष की हत्या में एक हिस्ट्रीशीटर कृष्ण कुमार उर्फ कीर्ति, दो सगे भाई सुशील और बेदन के साथ देवा और गणेश को नामजद किया गया।
हालांकि हत्या की वजह अभी तक साफ नहीं हो सकी है। शुक्रवार की दोपहर को करीब दो बजे पोस्टमार्टम के बादल संतोष का शव परिवार वालों को सौंपा गया। परिवार वाले और मोहल्ले वालों ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन शुरू कर दिया। लक्ष्मीनगर तिराहे पर ले जाकर शव को रख दिया और राया मार्ग ठप कर दिया।
विज्ञापन
दोपहर को करीब दो बजे जाम लगाया गया। इस दौरान जाम से निकलने की कोशिश करने वाले भी भीड़ के गुस्से का शिकार हुए। बाद में सीओ सिटी राकेश वशिष्ठ, सीओ महावन जयवीर सिंह चौहान के साथ प्रशासनिक अफसर पहुंचे और जल्द ही अभियुक्तों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इस आश्वासन पर जाम खोल दिया गया। तीन बजे तक जाम रहने से दूर-दूर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई थी।