{"_id":"d449787e166a33c8c5700a5c5d359433","slug":"road-jam-after-student-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र की मौत के बाद शमसाबाद मार्ग जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र की मौत के बाद शमसाबाद मार्ग जाम
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
Updated Sat, 19 Sep 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल से घर लौट रहे साइकिल सवार छात्र की हादसे में मौत के बाद लोगों ने राजाखेड़ा-शमसाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया। तकरीबन दो घंटे बाद मौके पर आए तहसीलदार ने आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
शमसाबाद के ग्राम तिहईया निवासी लाखन सिंह का बेटा रविंद्र (14) कक्षा तीन का छात्र था। शुक्रवार दोपहर वह स्कूल से साइकिल से घर लौट रहा था। फतेहाबाद-इरादतनगर बाईपास पर ग्राम महरमपुर के पास पीछे से तेज गति से आ रही कैंटर गाड़ी ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। साइकिल कैंटर के पिछले हिस्से में फंस गई। कैंटर उसे काफी दूर तक घसीटता ले गया। बाद में कैंटर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। घटना के बाद चालक भाग गया। चीख पुकार पर आए लोग गंभीर रूप से घायल छात्र को अस्पताल ले जाने लगे लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। जानकारी पर परिवारवालों में कोहराम मच गया। घरवाले मौके पर आ गए। हादसे से गुस्साए लोगों ने कुछ देर बाद गांव के पास ही जाम लगा दिया। किसी अफसर के न पहुंचने पर लोग राजाखेड़ा-शमसाबाद मार्ग पर आ गए। तकरीबन दो घंटे तक शव रखकर यहां जाम लगाए रखा। इससे वाहनों की कतारें लग गई। जानकारी पर तहसीलदार फतेहाबाद बिजेंद्र कुमार, एएसपी सोमेन वर्मा फोर्स के साथ आ गए। शाम साढ़े सात बजे तहसीलदार ने मुआवजे और कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।