फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ramu lodhi

आईजी आफिस में गूंजा, रामू लोधी को इंसाफ दो

Thu, 22 Dec 2016 12:59 AM IST
आईजी आफिस में गूंजा, रामू लोधी को इंसाफ दो
आईजी आफिस में गूंजा, रामू लोधी को इंसाफ दो Updated Thu, 22 Dec 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
ramu lodhi
आईजी आफिस में गूंजा, रामू लोधी को इंसाफ दो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मथुरा में फर्जी मुठभेड़ में मारे गए फतेहपुर सीकरी के आईटीआई छात्र रामू लोधी को इंसाफ दिलाने के लिए बुधवार को सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए। इन्होंने जुलूस निकालकर आईजी आफिस पर प्रदर्शन किया। यहां घंटों तक एक ही नारा गूंजा, रामू को इंसाफ दो। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी के साथ रामू के परिवार को 20 लाख मुआवजा दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन

इससे पूर्व सैकड़ों लोग जीआईसी पर इकट्ठा हुए। एमजी रोड पर जुलूस निकालते हुए आईजी आफिस पहुंचे। इन्होंने पिछले दिनों भी प्रदर्शन किया था। तब इन्हें आश्वासन मिला था कि दस दिन के भीतर जांच पूरी हो जाएगी लेकिन अभी तक कोई नतीजा नहीं निकला। इसी से इनमें नाराजगी थी।
विज्ञापन

सभी प्रदर्शनकारियों ने हाथों पर काली पट्टी बांध रखी थी। हाथों में तख्तियां ले रखी थीं। इन पर लिखा था, रामू लोधी को इंसाफ दो, हत्यारे पुलिसवालों को गिरफ्तार करो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिल भारतीय लोधी महासभा के जिलाध्यक्ष बदन सिंह ठेकेदार ने कहा कि मथुरा पुलिस ने रामू लोधी की हत्या की है। उसका परिवार सड़क पर आ गया है। गिरिराज सिंह राजपूत और टिंकू लोधी ने कहा कि पीड़ित परिवार को कम से कम 50 लाख मुआवजा दिया जाए। आईजी सुजीत पांडे की गैर मौजूदगी में डीआईजी महेश कुमार मिश्रा ने ज्ञापन लिया। इस दौरान पप्पू लोधी, हरी मोहन राजपूत, ़डा. खेम सिंह राजपूत मौजूद रहे।

इन बेचारों पर तरस खाओ
प्रदर्शन में रामू की पत्नी, बच्चा, पिता और भाई भी शामिल हुए। पत्नी की आंख में आंसू थे। प्रदर्शनकारियों ने वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों से कहा कि इन बेचारों पर कुछ तरस खाओ। इनकी मदद कराओ।

26 को हाईवे जाम कर देंगे
आगरा। प्रदर्शनकारियों ने अल्टीमेटम दिया कि अगर 25 दिसंबर तक हत्यारे पुलिकर्मियों को गिरफ्तार कर उन्हें निलंबित नहीं किया गया तो 26 को हाईवे जाम कर दिया जाएगा। उन्होंने संकल्प लिया कि रामू को इंसाफ दिलाने तक आंदोलन जारी रहेगा।

सियासी दलों के नेता भी पहुंचे
प्रदर्शनकारियों के साथ फतेहपुर सीकरी के भाजपा सांसद चौधरी बाबूलाल, भाजपा नेता राजकुमार चाहर, कांग्रेस नेता उपेंद्र सिंह, शबाना खंडेलवाल, बसपा से जिलाध्यक्ष प्रमोद रैना, निहाल सिंह भोले, जिला पंचायत सदस्य विश्वनाथ लोधी मौजूद रहे।

सिपाही पर पहले से हत्या का केस 
आगरा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जिन तीन सिपाहियों ने रामू की हत्या की है, उनमें से एक के खिलाफ पहले से हत्या का केस दर्ज है। इसके बावजूद अधिकारी इस मामले में कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। उन्होंने हत्या की एफआईआर की कापी भी दिखाई। 

रामू कांड में गृह सचिव को पत्र लिखा
आगरा। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने प्रदेश के गृह सचिव को पत्र लिखकर रामू लोधी के मथुरा में फर्जी मुठभेड़ में मौत के मामले में दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, परिवार को 20 लाख रुपये का मुआवजा दिए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि मामले में मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है। रामू का परिवार असहाय हो गया है। उन्होंने उसकी पत्नी को नौकरी और परिवार को मुआवजा दिए जाने की मांग की है।


...जब आपस में उलझ गए नेता 
आईजी आफिस पर धरने के दौरान भाजपा और कांग्रेस के नेता आपस में उलझ गए। भाजपाई कांग्रेस नेता के धरने के दौरान बीच में आने पर विवाद करने लगे। इसको लेकर तकरार हो गई। हालांकि मामला कुछ ही देर में खत्म हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed