फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rambakch

रामवृक्ष का डीएनए टेस्ट सीबीआई को सौंपे जाने की तैयारी

Tue, 18 Apr 2017 01:14 AM IST
रामवृक्ष का डीएनए टेस्ट सीबीआई को सौंपे जाने की तैयारी
रामवृक्ष का डीएनए टेस्ट सीबीआई को सौंपे जाने की तैयारी Updated Tue, 18 Apr 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
rambakch
रामवृक्ष का डीएनए टेस्ट सीबीआई को सौंपे जाने की तैयारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मथुरा के जवाहर बाग की हिंसा के मुख्य सूत्रधार रामवृक्ष यादव के डीएनए टेस्ट की जांच अब सीबीआई को सौंपे जाने की तैयारी शुरू हो गई है। अभी तक यह परीक्षण पुलिस की लखनऊ स्थित विधि विधान प्रयोगशाला में चल रहा था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि अनौपचारिक रूप से किए गए परीक्षण के दौरान रामवृक्ष और उसके बेटे विवेक यादव का डीएनए मिला नहीं था। इसके चलते लैब के अफसर घबरा गए। केस की जांच कर रही सीबीआई को खत लिखा जा चुका है कि वह डीएनए सैंपल ले जाए और खुद टेस्ट करा ले।
विज्ञापन

पुलिस ने रामवृक्ष की हड्डी का सैंपल भेजा था। उसके बेटे विवेक के खून और बाल के सैंपल भेजे गए थे। इनसे डीएनए रिकवर किया जा चुका है। यह पहले स्टेज का टेस्ट होता है। इसके बाद सिर्फ दोनों डीएनए का परीक्षण किया जाना रह जाता है। इसमें दो ही रिजल्ट संभव हैं या तो दोनों सैंपल का मिलान होगा या नहीं होगा। लैब सूत्रों का कहना है कि अनौपचारिक रूप से टेस्ट करके देखा जा चुका है। इसमें मिलान नहीं हुआ था। इसके बाद औपचारिक टेस्ट नहीं किया गया। लैब अधिकारियों ने कह दिया कि टेस्ट के लिए जरूरी केमिकल खत्म हो गया है। इसी में एक महीने का समय काट दिया। उधर, पूरे मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जा चुकी है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि लैब अधिकारी चाहते हैं कि डीएनए टेस्ट भी सीबीआई खुद कराए। इस रिपोर्ट से उन पुलिस अफसरों की गर्दन फंस सकती है जो रामवृक्ष की मौत का दावा कर चुके हैं । उन्होंने जवाहर बाग हिंसा में मारे गए लोगों में से एक के शव को रामवृक्ष का बताया   था।
विज्ञापन


रामवृक्ष यादव का डीएनए टेस्ट अभी पूरा नहीं हुआ है। पुलिस की ओर से भेजे गए दोनों सैंपलों से डीएनए निकाला जा चुका है। सीबीआई चाहे तो वह इनका परीक्षण अपने स्तर से करा सकती है - डा. श्याम बिहारी उपाध्याय ( डायरेक्टर, विधि विज्ञान प्रयोगशाला, लखनऊ )
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed