फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   raid in agra in house of fraud on the order of DGP sulkhan singh

डीजीपी के आदेश पर आगरा में जालसाजों के घर पुलिस की रेड

Wed, 07 Jun 2017 10:50 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा Updated Wed, 07 Jun 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
raid in agra in house of fraud on the order of DGP sulkhan singh
पुलिस की दबिश - फोटो : अमर उजाला
शहर के प्रमुख बिल्डर गायत्री और निखिल के डायरेक्टरों के खिलाफ बुधवार को पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। लोगों के करोड़ों हड़पने के आरोप में बिल्डरों के घरों पर दबिश दी गई। हालांकि कार्रवाई की भनक उन्हें पहले से होने के कारण वह फरार हो गए। 
विज्ञापन


पुलिस को सिर्फ घरों पर ताले ही लटके मिले। पुलिस ने घरों पर नोटिस चस्पा किया। इसके साथ पड़ोसियों और चौकीदारों को बिल्डरों पर दर्ज मुकदमों की जानकारी दी गई। बिल्डरों की गिरफ्तारी न होने से चर्चा रही कि पुलिस की कार्रवाई सिर्फ खानापूर्ति के लिए ही हुई। 
विज्ञापन


बता दें, डीजीपी सुलखान सिंह के आदेश पर पूरे प्रदेश में भू माफिया, धोखाधड़ी के आरोपी बिल्डर और दबंगों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में यह बुधवार को कार्रवाई की गई। सीओ हरीपर्वत एएसपी हरीपर्वत श्लोक कुमार, ट्रेनी आईपीएस अपर्णा गुप्ता, सीओ कोतवाली सत्यम ने थाना हरीपर्वत, थाना न्यू आगरा, महिला थाना की पुलिस के साथ दबिश दी। दोपहर तकरीबन दो बजे टीम निखिल होम्स के डायरेक्टर शैलेंद्र अग्रवाल के निर्भय नगर, गैलाना रोड स्थित कोठी पर गईं। मगर, कोई नहीं मिला। इस पर नोटिस चस्पा कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोगों से भी बिल्डर के बारे में पूछताछ की गई। उन्हें बताया कि शैलेंद्र अग्रवाल ने कई लोगों के करोड़ों रुपये हड़प लिए हैं। उस पर 27 मामले दर्ज हैं। कुछ कोर्ट में विचाराधीन हैं तो कुछ में जांच चल रही है। उनके खिलाफ वारंट जारी हो गए हैं। इसके बाद पुलिस गायत्री डेवलपवेल के हरिओम दीक्षित के सूर्य नगर स्थित विभव अपार्टमेंट में दबिश दी। 


मगर, यहां भी पुलिस को खाली ही रहना पड़ा। इस पर पुलिस ने नोटिस चस्पा किया। चौकीदार को बताया गया है कि हरिओम दीक्षित के आते ही पुलिस को सूचना दी जाए। वह अपराधी है। उनके खिलाफ कई मुकदमे हैं। उसने लोगों की करोड़ों की रकम हड़प ली है। यहां भी बिल्डर के पड़ोस में रहने वाले लोगों को उसकी धोखाधड़ी की जानकारी दी गई। एएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि भू माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का मकसद यह भी है कि आरोपी बिल्डर अपराधी हैं। इस बात की जानकारी उनके आसपास के लोगों को भी होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed