{"_id":"596768df4f1c1b156d8b4595","slug":"pune-girl-forced-to-flesh-trade-in-agra-after-deceive-in-love","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुणे से प्यार के जाल में फंसाकर लाया और छोड़ा बदनाम गलियों में ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुणे से प्यार के जाल में फंसाकर लाया और छोड़ा बदनाम गलियों में
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 13 Jul 2017 06:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा की बदनाम गलियों में जबरन युवतियों को जिस्मफरोशी के धंधे में धकेलने का एक और मामला सामने आया है। पुणे की रहने वाली एक युवती को युवक ने मोहब्बत के हसीन सपने दिखाकर देह व्यापार के दलदल में छोड़ दिया। युवती के आगरा में बेचे जाने की सूचना पर पुलिस ने रेडलाइट एरिया में छापा मारा।
पुलिस को सूचना मिली थी कि आगरा के कश्मीरी बाजार के कोठे में पुणे की युवती को बंधक बनाकर रखा गया है। एक संस्था को इस बात की जानकारी मिली है। अधिकारियों से शिकायत के बाद बुधवार को पुलिस ने छापा मारा। मगर, युवती नहीं मिली। दो युवतियां पकड़ी गईं, लेकिन वे काफी समय से वहां रहती हैं।
महफूज संस्था के नरेश पारस ने बताया कि पिछले दिनों एक युवक कोठे पर गया था। उसे एक युवती मिली थी। युवती ने बताया कि वह पुणे की रहने वाली है और एमए-बीएड कर चुकी है। उसे एक युवक प्यार के झांसे में यहां लेकर आया था। कोठे पर लाकर बेच दिया। उससे जिस्मफरोशी कराई जा रही है।
विज्ञापन
उसके साथ मारपीट की जाती है। कैद करके भी रखा जाता है। इसकी जानकारी बुधवार को एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह को दी गई थी। उन्होंने छत्ता पुलिस के साथ संस्था पदाधिकारियों को भेजा। एक कोठे पर दबिश दी गई, लेकिन वहां पुणे की युवती नहीं मिली। तब पुलिस लौट आई।
पदाधिकारियों ने अधिकारियों से दोबारा छापा मारने को कहा। तब रात तकरीबन आठ बजे पुलिस गई। इस बार दो युवतियां मिली, जिनको पुलिस थाना छत्ता ले गई। चर्चा है कि पुलिस के छापे की सूचना लीक होने के कारण पुणे की युवती को दूसरी जगह भेज दिया गया। छापे में 'हमारी बच्ची' संस्था के विवेक रायजादा, नितिन शर्मा, महिला शांति सेना की वत्सला प्रभाकर, शीला बहल भी मौजूद रहीं।