फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   pulls from the soldiers, drove

नुनिहाई में सिपाहियों  से खींचतान, दौड़ाया

Mon, 09 May 2016 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Mon, 09 May 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
pulls from the soldiers, drove
पु‌लिस - फोटो : file photo
नुनिहाई में रविवार रात को मकान के विवाद मेें चचेरे भाइयों में झगड़ा हो गया। सूचना पर आए चीता मोबाइल के सिपाहियों ने उनसे अपशब्द बोले। इस पर लोग भड़क गए। सिपाहियों से खींचतान और गालीगलौज कर दी। इसके बाद सिपाहियों को दौड़ा लिया। इसकी जानकारी पर एसओ फोर्स के साथ पहुंचे। मगर, तब तक आरोपी भाग गए।
विज्ञापन

नुनिहाई निवासी राहुल और टिंकू चचेरे भाई हैं। दोपहर में उनमें मकान के विवाद में झगड़ा हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। मगर, परिवार के लोगों ने आपस में बैठकर समझौता कर लिया। रात तकरीबन 8:30 बजे दोनों एक बार फिर मारपीट करने लगे। क्षेत्र के लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। चीता मोबाइल के सिपाही आए तो उन्हें लोगों ने घेर लिया। आरोप है कि सिपाहियों ने महिलाओं से अपशब्द बोल दिए। इस पर महिलाएं भड़क गईं। भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने सिपाहियों के साथ खींचतान कर दी। एक सिपाही का हेलमेट गिर गया। हंगामा होने पर सिपाहियों को बाइक छोड़कर भागना पड़ा। बाद में उन्होंने एसओ को फोन पर जानकारी दी तो फोर्स आ गई। मगर, तब तक हंगामा करने वाले भाग खड़े हुए। एसओ का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed