फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   public caught robber in agra

व्यापारी से लूटकर भागता बदमाश पब्लिक ने दबोचा

Sat, 13 Aug 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Sat, 13 Aug 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
public caught robber in agra
लूट - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
आवास विकास कालोनी के सेक्टर चार मेें बाइकर्स गैंग ने घर के बाहर व्यापारी पंकज अग्रवाल से बैग लूट लिया। बैग में 70 हजार रुपये थे। पंकज ने विरोध किया तो तमंचे की बट से प्रहार करके घायल कर दिया। शोर शराब होने पर व्यापारी का भाई आ गया। उन्होंने लूटकर भागते बदमाशों का बाइक से पीछा किया। कुछ दूरी पर उनकी बाइक रोक ली। एक बदमाश को दबोच लिया, जबकि उसके तीन साथी दो बाइक से भाग गए। पकड़े गए बदमाश की पिटाई लगाने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

आवास विकास कालोनी के सेक्टर चार निवासी रविंद्र कुमार सिंघल की होली पब्लिक स्कूल के पास बिस्किट और नमकीन की एजेंसी है। शुक्रवार रात को उनका भाई पंकज कुमार एक्टिवा से घर जा रहा था। उसके पास बैग में 70 हजार रुपये थे। बोदला रोड पर जीवन ज्योति नर्सिंग होम के पास दो बाइक पर चार बदमाश आए। बदमाशों ने बाइक आगे लगाकर पंकज को रोक लिया। एक बदमाश ने उससे बैग लूट लिया। पंकज ने विरोध किया तो दूसरे बदमाश ने उसे तमंचे की बट से प्रहार करके घायल कर दिया। पंकज ने शोर मचा दिया। इस पर उसके भाई और अन्य लोग आ गए। बोदला रोड पर पुलिस भी गश्त पर थी। भीड़ के शोर मचाने पर बदमाशों की घेराबंदी कर ली गई। एक बदमाश को बाइक से खींच लिया। उसके तीन साथी भाग निकले। पब्लिक ने पिटाई लगाने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। सीओ लोहामंडी राजेंद्र यादव का कहना है कि पकड़े गए बदमाश से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed