फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   property dealer shot by constable in agra

जुआरियों की गिरफ्तारी पर बवाल, सिपाही ने प्रापर्टी डीलर को मारी गोली

Sat, 21 Oct 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Sat, 21 Oct 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
property dealer shot by constable in agra
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आगरा के बरौली अहीर गांव में दिवाली पर जुआ खेलते छह लोगों की गिरफ्तारी पर शुक्रवार को बवाल हो गया। लोगों को शक था कि गिरफ्तारी गांव की ही वेटिकन सिटी कालोनी में रहने वाले एकता चौकी के सिपाही अनिल यादव ने कराई है। 
विज्ञापन


इसी के चलते लोगों ने सिपाही के घर में तोड़फोड़ और फायरिंग की। वह बचकर भागा, तो रास्ते में घेर लिया। हमले के डर से उसने गोली चला दी, जो प्रापर्टी डीलर प्रशांत उर्फ रॉकी यादव (27) को लगी। उसकी हालत बेहद नाजुक बताई गई है।
विज्ञापन


गोली चलने के बाद के बाद सिपाही एकता चौकी में घुस गया, तो लोगों ने वहां पर तोड़फोड़ कर डाली। वहां बाहर खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। सिपाही वहां से बड़ी मुश्किल से भागा। उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सीओ सदर उदयराज सिंह ने बताया कि दिवाली पर छह लोगों को गांव से ही जुआ खेलते गिरफ्तार किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के लोगों को शक है कि उनकी गिरफ्तारी अनिल यादव ने कराई है। पूरे मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, रॉकी को देहली गेट स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई गई है।

भाई ने कहा, झूठ बोल रही है पुलिस

property dealer shot by constable in agra
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
रॉकी के चचेरे भाई अजीत यादव का कहना है कि पुलिस झूठ बोल रही है। जुआरी पकड़े जाने का कोई मामला ही नहीं है। उसने बताया कि सिपाही वेटिकन सिटी कालोनी में रहता है। यहीं पर उसका अपना मकान है।

इसी कालोनी में उसका भाई रॉकी बैठा था। वह वहां से जा रहा था। उसकी बाइक पर सचिन और भूरा भी थे। सचिन बाइक चला रहा था। तभी उनकी बाइक सिपाही की बाइक से टकरा गई। उसके साथ दो दरोगा भी थे। सिपाही ने गोली चला दी, जो रॉकी को लग गई।

लाइसेंसी बंदूक से चलाई गोली

अजीत यादव का कहना है कि सिपाही ने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चलाई है। उधर मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि सिपाही घर से लाइसेंसी दोनाली बंदूक लेकर भागा था। उसने उसी से फायर किया।

सिपाही के घर हमला करने वाले लोगों ने लाठी, डंडे और बंदूक ले रखे थे। सिपाही को लगा कि ये लोग उस पर गोली चला देंगे। उसने भीड़ पर गोली चलाई थी। इसके बाद वे लोग वहां से भाग गए थे। जब सिपाही चौकी पहुंच गया था, तो लोग वहां पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed