फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   pro Ramvriksh are trying to flee from custody

पुलिस अभिरक्षा से भागने की फिराक में हैं रामवृक्ष समर्थक

Mon, 13 Jun 2016 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Mon, 13 Jun 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
pro Ramvriksh are trying to flee from custody
मथुरा जेल में बनी साजिश, खुफिया रिपोर्ट पर पुलिस अलर्ट
मथुरा के आपरेशन जवाहर बाग में गिरफ्तार किए गए रामवृक्ष के समर्थक पेशी के दौरान पुलिस अभिरक्षा से फरार हो सकते हैं। मथुरा जेल में इसकी साजिश बनाई गई है। इसकी खुफिया रिपोर्ट मिलने पर पुलिस अलर्ट हो गई है। जेल में इन बंदियों की निगरानी बढ़ा दी गई है। इनके मुलाकातियों पर सख्ती की जा रही है। कब्जाधारियों को अलग-अलग जेल में शिफ्ट भी किया जा रहा है। इतना ही नहीं, जेल में भी इन्हें अलग-अलग बैरक ाेंमें रखा जा रहा है। फरार चल रहे इनके 1800 साथियों में से कई बेहद खतरनाक हैं। डर इस बात का भी है कि वे इन्हें छुड़ाने आ सकते हैं। जवाहर बाग से करीब 280 लोग गिरफ्तार किए गए थे। इनका दबंग नेता रामवृक्ष मारा गया, लेकिन इनके दिल ओ दिमाग पर वह अभी भी छाया हुआ है। कैद में होने के बावजूद कई तो बेहिचक कह रहे हैं कि  जेल से छूटते ही जवाहर बाग जाकर फिर से कब्जा जमाना है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस मकसद को अंजाम देने के लिए मथुरा जेल में कई कब्जाधारियों की मीटिंग हुई। इसमें ही पेशी के दौरान भागने की साजिश बनी। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि रामवृक्ष समर्थकों ने जेल जाते समय और फिर वहां से शिफ्ट किए जाने के दौरान जवाहर बाग के सामने नारे लगाए थे। मथुरा में जेल जवाहर बाग के पास में ही है। 
विज्ञापन

अब खुफिया रिपोर्ट आने पर पुलिस अफसरों ने पूरा प्लान तैयार किया। मुलाकातियों की आईडी समेत पूरा ब्योरा रजिस्टर में दर्ज किया जा रहा है। मथुरा से कई कैदियों को आगरा और एटा जेल शिफ्ट किया गया है। अभी कई और जेल में भेजे जाएंगे। आगरा जेल में आए 20 बंदियों को अलग-अलग बैरक में रखा गया है। पुलिस के उच्च पदस्थ सूत्रों ने खुफिया रिपोर्ट मिलने की पुष्टि की है। 
विज्ञापन


जवाहर बाग प्रकरण की हो सीबीआई जांच: साक्षी
 जवाहर बाग प्रकरण में सपा सरकार पूरी तरह विफल रही है। इस प्रकरण की सीबीआई जांच होनी चाहिए। यह बात भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने रविवार को पत्रकारों से वार्ता में कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद साक्षी महाराज रविवार को पंचकुइयां स्थित जीआईसी मैदान में एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। मथुरा का जवाहरबाग प्रकरण इसी का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश में पूर्व बहुमत से सरकार बनाएगी। सपा शासन से लोग ऊब चुके हैं। प्रदेश के लिए किसी चेहरे को प्रोजेक्ट करने के सवाल पर कहा कि भाजपा के पास चेहरों की कमी नहीं है। इसका फैसला हाईकमान को लेना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed