{"_id":"5d50fc9e8ebc3e6d1e2be98b","slug":"pregnant-woman-murdered-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: गला रेतकर गर्भवती महिला की हत्या, घर में पड़ा मिला शव, पति फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आगरा: गला रेतकर गर्भवती महिला की हत्या, घर में पड़ा मिला शव, पति फरार
Mon, 12 Aug 2019 09:58 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 12 Aug 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस अफसर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना हरीपर्वत क्षेत्र के नगला बुढ़ान सैय्यद में रविवार रात को किरायेदार महिला रजनी (29) की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वह आठ महीने की गर्भवती थी। सोमवार सुबह घटना का पता चला।
महिला सेंट जेवियर पब्लिक स्कूल के संचालक केशव कोटिया की दूसरी पत्नी थी। घटना के बाद से पति फरार है। मृतका के पिता ने पति सहित छह लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
किदवई नगर, लोहामंडी निवासी ताराचंद की बेटी रजनी ने जयपुर हाउस निवासी केशव कोटिया उर्फ संजू से 27 फरवरी 2017 को आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह किया था। केशव का सिरकी मंडी रोड पर स्कूल है।
विज्ञापन
केशव उसको दो साल से नगला बुढ़ान सैय्यद में देवी सिंह के मकान में किराए पर रख रहा था। वह कभी-कभी आता था। सोमवार सुबह 8:30 बजे दूध वाला बच्चू सिंह आया। रजनी के कमरे का गेट बंद था।

आवाज देने पर भी कोई जवाब नहीं आने पर उसने दरवाजे में धक्का दिया तो खुल गया। रजनी बेड पर पड़ी थी। उसकी गला रेतकर हत्या की गई थी। यह देखकर लोग जुट गए। सूचना पर मृतका के परिजन आ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस मामले में मृतका के पिता ताराचंद ने केशव, उसकी पहली पत्नी मनीषा, साले कोमल, पवन, संजय और ससुर रामकिशन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया है कि केशव ने धोखा देकर दूसरी शादी की। उसकी पहली पत्नी मनीषा के परिजन भी रंजिश मान रहे थे। इन्हीं लोगों ने हत्या की है।