फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   pradhan

प्रधान के पुत्रों ने ग्रामीण को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Wed, 09 Sep 2015 02:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Wed, 09 Sep 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
बाह में थाना मंसुखपुरा के गांव टीकत पुरा निवासी एक युवक को बरैंडा ग्राम पंचायत में मनरेगा के तहत हुए विकास कार्यों का विवरण मांगना महंगा पड़ गया। मंगलवार को विकास खंड कार्यालय परिसर में बरैंडा ग्राम पंचायत के प्रधान के पुत्रों ने हाकी-डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया। गंभीर हालत में युवक को आगरा रेफर किया गया है। पुलिस को दोनों पक्षों ने तहरीर दी है।  
विज्ञापन

पंचायत चुनाव का बिगुल बजने के बाद गांवों में पुरानी रंजिश सामने आने लगी है। थाना मंसुखपुरा के टीकत पुरा निवासी रामनरेश पुत्र मुरारीलाल ने बरैंडा ग्राम पंचायत में मनरेगा के तहत वर्ष 2010 से अब तक हुए विकास कार्यों का विवरण मांगा था। विकास खंड कार्यालय पिनाहट में सात सितंबर को आवेदन के बाद मंगलवार को रामनरेश वहां किसी काम से गए थे। वह बरैंडा ग्राम पंचायत से संबंधित सेक्रेटरी के पास खड़े थे तभी वहां पहुंचे प्रधान पुत्र सोनू और अरुण ने उन पर हाकी-डंडों से हमला बोल दिया। जमकर पिटाई करने के बाद वे उन्हें छोड़कर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मेडिकल के लिए सीएचसी पिनाहट ले गई। वहां हालत गंभीर देखते हुए आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में युवक की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। थानाध्यक्ष पिनाहट का कहना है कि मामला आपसी मारपीट का है। वहीं, देरशाम ग्राम प्रधान की ओर से भी युवक के खिलाफ हमला करने की तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

----
आरटीआई के तहत सूचना न देने पर जुर्माने की मांग
पिनाहट। गांव विप्रावली निवासी अर्जुन सिंह ने ग्राम प्रधान प्रीती देवी द्वारा वर्ष 2010 से जून 2015 तक कराए गए विकास कार्यों की जानकारी और आयव्यय का विवरण मांगा था। सेक्रेटरी चेतन शर्मा ने यह जानकारी समय से उपलब्ध नहीं कराई। अर्जुन सिंह ने एडीओ के यहां जुर्माना लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed