फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police taking help of drone camera for controlling crime

बलवाइयों पर ड्रोन से बरसेगा मिर्च पाउडर

Sat, 26 Mar 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 26 Mar 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
police taking help of drone camera for controlling crime
ड्राोन कैम्‍ारा - फोटो : अमर उजाला आगरा
 झगड़ा-फसाद पर काबू पाने के लिए पुलिस को ड्रोन कैमरा नाम का एक और हथियार मिल गया है। सिर्फ एक बटन दबाते ही यह कमाल का कैमरा न केवल बलवे की तस्वीर लेनी शुरू कर देगा, बल्कि जरूरत पड़ने पर उन पर मिर्च पाउडर की भी डालेगा। इसके बाद बलवाई झगड़ा भूलकर अपनी आंखें मलते रह जाएंगे। पुलिस के लिए उनकी मौके से गिरफ्तारी भी आसान होगी। इसका ट्रायल भी कर लिया गया है। यह नौ किलोग्राम तक वजन लेकर उड़ सकता  है।
विज्ञापन

इसमें नाइट विजन कैमरा भी लगा है। यह कैमरा ट्रैफिक पुलिस को दिया गया है। पालीवाल पार्क पर होली के दिन इसका ट्रायल किया गया है। इसे 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक उड़ाया जा सकता है। एक किलोमीटर ऊंचाई पर यह चारों ओर चार किलोमीटर तक  का विजन ले सकता है। ट्रैफिक पुलिस ने पालीवाल पार्क से आगरा फोर्ट तक उड़ाकर देखा है। इस पर नौ किलोग्राम तक वजन भी रखा गया। इसका ट्रायल पूरी तरह से सफल रहा है।
विज्ञापन

ट्रैफिक कंट्रोल में भी मदद
ड्रोन कैमरे की मदद से देखा जा सकता है कि ट्रैफिक जाम किसकी वजह से लगा है। वहीं पर पुलिसकर्मी भेजकर जाम खुलवाया जा सकता है। इसका परीक्षण भी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलूसों में किया जाएगा इस्तेमाल
आगरा पुलिस ड्रोन कैमरे का सबसे ज्यादा इस्तेमाल धार्मिक जुलूसों में करेगी। खास तौर से मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में। अगर कहीं झगड़ा हुआ तो बलवाइयों की तस्वीर आसानी से मिल जाएगी।
ऐसे करेगा काम
पुलिस के पास इसका रिमोट कंट्रोल रहेगा। कैमरा हवा में ऊपर उड़ेगा। इसे मॉनीटर से जोड़ा जाएगा। इस पर लाइव तस्वीर देखी और रिकार्ड की जा सकेंगी।
ट्रैफिक पुलिस को ड्रोन कैमरा मिल गया है। झगड़े, बलवे, जुलूस में इसका इस्तेमाल किया जाएगा। - राजेश कुमार सिंह ( एसपी ट्रैफिक )
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed