{"_id":"5a5778024f1c1b2f198b4658","slug":"police-stationed-in-mathura-sehi-village","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डबल मर्डर के बाद मथुरा के इस गांव में दहशत भरा सन्नाटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डबल मर्डर के बाद मथुरा के इस गांव में दहशत भरा सन्नाटा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला चौमुहां (मथुरा)
Updated Thu, 11 Jan 2018 08:13 PM IST
विज्ञापन
UP Police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा जिले में चौमुहां के शेरगढ़ गांव सेही में डबल मर्डर के बाद तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। आरोपी घरों पर ताला लगाकर फरार हैं। गांव में सुरक्षा के लिए पुलिस और पीएसी के जवान मुस्तैद हैं।
पुलिस ने डबल मर्डर में सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमों ने दबिश दी लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ सका।
बुधवार दोपहर को शेरगढ़ के गांव सेही में बोलेरो सवार हमलावरों ने दयौली और अमर सिंह को गोलियों से भून डाला था। दिनदहाड़े गांव में वारदात से सनसनी फैल गई थी। खादर की जमीन को लेकर हुए डबल मर्डर के बाद गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। एहतियात के तौर पर पुलिस बल गांव में मुस्तैद है।
मृतक द्यौली के बेटे रत्तो उर्फ रतिराम की तहरीर पर निरतो, लाल उर्फ महेंद्र पुत्रगण रोहन, चंद्रपाल, टिंकू पुत्रगण तोता, तन्नू उर्फ सतेंद्र, अंकित पुत्रगण भगवान सिंह और राजू पुत्र बाबू के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला, बवाल आदि धाराओं में मुकद्दमा दर्ज कराया है।

पुलिस न होती तो हो जाता बवाल
डबल मर्डर के बाद गुरुवार की सुबह एक बार फिर सेही के गांव मौहल्ला थगलू में बवाल होने से बचा। आरोपियों के घर की महिलाओं और मृतक पक्ष की महिलाओं में गाली-गलौच हुई। पुलिस की मुस्तैदी से मामला शांत हुआ।
डबल मर्डर के बाद अब पुलिस एहतियात बरत रही है। गांव सेही में पुलिस और पीएसी जवानों की मुस्तैद हैं। सेही में डबल मर्डर के बाद पोस्टमार्टम गृह पर भी ग्रामीणों की खासा भीड़ एकत्रित रही।
दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों को गांव लाया गया तो कोहराम मच गया। महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस सुरक्षा में शांतिपूर्ण तरीके से दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में काफी सैंकड़ों ग्रामीण इकट्ठा हुए।
एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने बताया कि डबल मर्डर में सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सातों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें जुटी हुई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।