{"_id":"62826f6f731ff0b42b3e4771f12ce0c7","slug":"police-man-built-a-room-nagar-nigam-land-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम की जमीन पर चौकी प्रभारी बनवा रहा था कमरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निगम की जमीन पर चौकी प्रभारी बनवा रहा था कमरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
Updated Mon, 15 Feb 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में एक ओर अतिक्रमणों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है और अतिक्रमण हटाने के बाद वहां दोबारा न हो, इसकी जिम्मेदारी शासन ने पुलिस को सौंपी है। लेकिन ग्वालियर रोड पर पुलिस वाले ही कब्जा कर रहे थे। इसे नगर निगम की टीम ने ध्वस्त करा दिया है।
नगर निगम के सहायक अभियंता एपी वार्ष्णेय ने बताया कि ग्वालियर रोड सेवला चौकी के बराबर से निगम की जमीन है। करीब 100 वर्ग मीटर जमीन निगम की चुंगी की है। इस पर पिछले दिनों चौकी प्रभारी ने एक कमरे का निर्माण शुरू करा दिया। पिछले दिनों स्वास्थ्य अधिकारी और उपनगर आयुक्त पुलिस वालों को चेतावनी देकर आए थे कि यहां निर्माण न कराएं लेकिन निर्माण जारी रखा गया। नगर निगम के अधिकारियों ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी और एसएसपी से की। रविवार को एसएसपी ने नगर निगम की टीम के साथ अपने पीआरओ को भेजा और अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया।