{"_id":"5810fed34f1c1bac52bc2a64","slug":"police-loot","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरे पकड़ने के बजाए पुलिस खुद लूटने में लगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लुटेरे पकड़ने के बजाए पुलिस खुद लूटने में लगी

Updated Thu, 27 Oct 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
लुटेरे पकड़ने के बजाए पुलिस खुद लूटने में लगी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एत्माद्दौला की फाउंड्रीनगर चौकी के सिपाहियों पर नरायच के चांदी कारीगर के घर से 30 किलो चांदी लूटने का आरोप लगा है। कारीगर ने तहरीर देकर बताया है कि पुलिस वाले नकली बताकर 30 किलो चांदी छीनकर ले गए। उसने अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही तो पैसे लेकर छोड़ दी। इसकी जांच में दो सिपाही फंस गए हैं। सीओ छत्ता बीएस त्यागी ने उनके खिलाफ रिपोर्ट एसएसपी को दी है।
कारीगर किनारी बाजार में काम करता है। घर में भी चांदी के जेवरात बनाता है। आरोप है कि दो सिपाही और एक दरोगा उसकी गैर मौजूदगी में घर पहुंचे। कहा कि यहां नकली चांदी आई है। इसकेबाद 30 किलो चांदी उठा ली। धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो पूरे परिवार को जेल भेज दिया जाएगा। चांदी लेकर सिपाही चले गए।
कारीगर को पता चला तो उसने थाना एत्माद्दौला पर शिकायत की। इसके बाद सिपाही फिर से घर पहुंचे। चांदी तो लौटा दी लेकिन 30 हजार रुपये वसूल कर ले गए। कारीगर ने सीओ छत्ता बीएस त्यागी को पूरी बात बताई।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सीओ आफिस में फाउंड्री नगर चौकी के चारों सिपाही बुलाए गए। इनमें कारीगर ने अखंड प्रताप सिंह और मलखान सिंह को पहचान लिया। सीओ ने बताया कि दोनों के खिलाफ रिपोर्ट एसएसपी को भेजी जा रही है। उनके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। उधर सूत्रों ने बताया कि इस खेल में एक दरोगा भी शामिल रहा। उसे बचा दिया गया है। एसओ की जानकारी में मामला होने के बावजूद उन्होंने अपने स्तर से कोई कार्रवाई नहीं की।