{"_id":"1e223a763be34bf1bdac30fd9656a328","slug":"police-get-constable-for-current-stun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"और सीओ के भ्ाेजे गए सिपाही की सिट्टी पिट्टी गुम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
और सीओ के भ्ाेजे गए सिपाही की सिट्टी पिट्टी गुम
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
Updated Thu, 30 Jul 2015 02:15 AM IST
विज्ञापन
थानों पर पीड़ितों की सुनवाई किस ढंग से हो रही है, मंगलवार रात इसकी बानगी खुद सीओ अछनेरा ने थाना एत्माद्दौला में देखी। टेस्ट एफआईआर कराने पहुंचे सीओ के हमराह को थाने की एसओजी के सिपाहियों ने धमकाया। नींद खराब करने पर गालियां दीं और उसे करंट लगाने के लिए ले जाने लगे। ये देखकर घबराए हमराह ने सीओ को पूरी जानकारी दी। तब सीओ ने थाने पहुंचकर पुलिसकर्मियों को लताड़ा। कार्रवाई के लिए रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी गई है।
वाकया रात करीब साढ़े दस बजे का है। सीओ अछनेरा विजय कुमार अधिकारियों के निर्देश पर टेस्ट एफआईआर कराने के लिए थाना एत्माद्दौला पहुंचे थे। उन्होंने सादा वर्दी में अपने हमराह पुलिसकर्मी को थाने के अंदर भेजा, जबकि खुद कुछ दूरी पर जाकर खड़े रहे। हमराह ने थाने में बैठे दो मुंशियों को बताया कि नुनिहाई में बाइक सवारों ने उससे 40 हजार रुपये लूट लिए हैं। मुंशियों ने उसकी फटकार लगाई। कहा कि उसने कंट्रोल रूम में सूचना क्यों नहीं दी। हमराह ने तहरीर दी। इसके बाद मुंशियों ने चौकी इंचार्ज को बताया। चौकी इंचार्ज और चीता के सिपाही पीड़ित को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। यहां आसपास के दुकानदारों से पूछा तो उन्होंने घटना की जानकारी नहीं होने की बात कही। पुलिसकर्मी पीड़ित को थाने लेकर लौटे। यहां पुलिसकर्मियों ने उसे धमकाया कि उन्हें गुमराह कर रहा है। उसे करंट लगाने की बात कही। पुलिसकर्मियों का रुख देखकर हमराह का पसीना छूट गया। वह थाने से भाग खड़ा हुआ। उसने पूरी जानकारी सीओ को दी। इस पर सीओ ने थाने पहुंचकर पुलिसकर्मियों को जमकर लताड़ लगाई।