फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police could not found bittu

पुलिस की ढिलाई से मुश्किल हुई बिट्टू की तलाश

Sat, 09 Jan 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Sat, 09 Jan 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
police could not found bittu
आगरा। बिट्टू अपहरण कांड के शुरू में बरती गई पुलिस की लापरवाही अब बहुत भारी पड़ रही है। उसका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है। पुलिस ने बगैर कोई जांच पड़ताल किए उसकी तलाश करने के बजाय पहले दो दिन यह साबित करने में लगा दिए कि वह पिटाई से नाराज होकर घर से चला गया है। अब अपहरण का चश्मदीद सामने आने के बाद पुलिस हरकत में तो आई है लेकिन तुक्के के तीर चलाने के अलावा कुछ कर नहीं पा रही है।
विज्ञापन

कमला नगर के ब्रज विहार निवासी इंटीरियर डिजाइनर संजय अग्रवाल के इकलौते बेटे और सेंट पीटर्स कॉलेज के नौवीं के छात्र अभिषेक उर्फ बिट्टू (14) का अपहरण मंगलवार की शाम हुआ था। गुरुवार तक पुलिस यही साबित करने में लगी रही कि वह घर छोड़कर गया है। तर्क दिया जा रहा था कि वह अपने साथ अपना मोबाइल फोन नहीं ले गया। इससे साफ है कि उसका इरादा घर छोड़कर जाने का था।
विज्ञापन

उसके परिवार वाले कहते रहे कि उसे न कोई परेशानी थी, न ही किसी ने पीटा था। लेकिन पुलिस कुछ सुनने को तैयार नहीं थी। जब गुरुवार सुबह उसकी साइकिल श्रीजी गेस्ट हाउस के सामने मिली, तब भी पुलिस गंभीर नहीं हुई। शाम को जब रेणुका धाम निवासी 13 साल के बालक ने बताया कि उसने बिट्टू का अपहरण अपनी आंखों से देखा है, उसे बदमाश सफेद रंग की मारूति वैन में डालकर ले गए हैं, तब पुलिस की आंख खुली। उसकी तलाश में चार टीमें लगाई गई लेकिन देरी के चलते अब उसका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है। पुलिस की टीम मथुरा, अलीगढ़, हाथरस भेजी गई हैं। अगर शुरू में इतनी गंभीरता दिखलाई गई होती तो अभी तक उसका कोई न कोई सुराग मिल गया होता। अपहरण करने वाला गिरोह तो कम से कम ट्रेस हो ही सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कठेरिया पहुंचे पीड़ित के घर
आगरा। घटना के चौथे दिन केंद्रीय राज्यमंत्री डा. रामशंकर कठेरिया बिट्टू के घर पहुंचे। उन्होंने उसके माता-पिता को हर संभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने पुलिस अफसरों से फोन पर बात कर कहा कि बिट्टू की तलाश तेज करने के लिए कहा। विधायक जगन प्रसाद गर्ग, पूर्व डिप्टी मेयर नवीन जैन शामिल रहे। इसके बाद बिट्टू के परिवारीजनों को साथ लेकर भाजपा का प्रतिनिधि मण्डल एसएसपी से उनके आवास पर मिला। इसमें अनिल चौधरी, सुनील विकल, दीपक ढल, भरत शर्मा, शरद चौहान शामिल रहे।  

सपा का कोई नेता नहीं पहुंचा
आगरा। बिट्टू के घर रोजाना सैंकड़ों लोग पहुंच रहे हैं। इनमें राजनैतिक दलों के लोग भी शामिल हैं, लेकिन अभी तक सपा से न कोई मंत्री पहुंचा है और न ही संगठन का कोई नेता। सपा के किसी जनप्रतिनिधि ने बिट्टू के पिता संजय अग्रवाल को फोन तक नहीं किया। संजय अग्रवाल ने बताया कि सपा से कोई भी नेता नहीं आया है।
शुरू में पुलिस ने ढिलाई दिखाई, लेकिन शुक्रवार को कई टीमें लगा दी गई, अब लग रहा है कि अफसर संजीदा हुए हैं - संजय अग्रवाल ( बिट्टू के पिता )
बिट्टू की तलाश में कई टीमें लगी हैं, अभी तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है, लेकिन उम्मीद है जल्द ही कोई सुराग मिलेगा - राजेश कुमार सिंह ( एसपी सिटी )
- पुलिस ने वारदात को अपहरण मानकर काम करना शुरू किया।
- बिट्टू के परिवारीजनों को साथ लेकर पुलिस की चार टीमें आस पास के जनपदों में गई।
- पुलिस की एक टीम ने अपहरण में सक्रिय चल रहे दस्यु गैंग पर भी काम शुरू किया है।
- बिट्टू के दोस्तों से चल रही पूछताछ बंद कर दी गई, इसमें कुछ नहीं निकल पाया।
- कमला नगर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज एक एक कर देखी गई।
- बिट्टू के परिवार का कहना है कि अभी तक फिरौती की मांग के लिए कोई फोन या खत नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed