{"_id":"5c8a5335bdec22143b6f0252","slug":"police-caught-big-consignment-of-illegal-liquor-before-holi-2019-in-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"होली से पहले तस्करी कर लाई गई 25 लाख की अवैध शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होली से पहले तस्करी कर लाई गई 25 लाख की अवैध शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Thu, 14 Mar 2019 06:42 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 14 Mar 2019 06:42 PM IST
विज्ञापन
पकड़े गए शराब तस्कर के बारे में जानकारी देते एएसपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली और लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही शराब तस्कर भी सक्रिय हो गए हैं, वहीं इनकी धरपकड़ के लिए पुलिस भी अभियान चला रही है। एटा पुलिस ने गुरुवार को गत्ते के स्क्रैप में छिपाकर कानपुर ले जाई जा रही 25 लाख रुपये की गैर प्रांतीय शराब को जब्त करते हुए दो तस्कर को भी गिरफ्तार किया है।
हरियाणा से गत्ते के स्क्रैप में छिपाकर बिहार के लिए शराब जा रही थी। इसकी जानकारी किसी तरह से स्वाट टीम और थाना अलीगंज पुलिस को लग गई। सूचना मिलने के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने नगला भज्ज के पास ट्रक को रोक तलाशी ली।
ट्रक में गत्ते के कार्टन के बीच शराब की पेटियां रखी मिली। इस पर पुलिस ने ट्रक सवार सुखदेव पुत्र करनेल निवासी कलेरकलां गुरदासपुर पंजाब, हरजेन्द्र सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी चक्की बैक स्टेशन डागुपीर पठानकोट पंजाब को पकड़ लिया।

पंजाब और हरियाणा के दो माफिया शामिल
जानकारी देते हुए एएसपी संजय कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के साथ शराब के धंधे में हरपाल सिंह पुत्र अजमेर निवासी न्यू आबादी अकलगढ़ लुधियाना पंजाब और सतीश निवासी ट्रांसपोर्ट नगर हरियाणा भी शामिल हैं।
शराब माफिया को पकड़ने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि बरामद शराब की 410 पेटियां है। शराब की अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये है। पुलिस ने बताया कि शराब कानपुर ले जाई जा रही थी।
मैक्स पिकअप में जा रही हरियाणा में बिकने वाली देशी शराब की 50 पेटी शराब की बरामद की है। साथ ही पिलुआ पुलिस ने रामू पुत्र ओमपाल सिंह निवासी दरिगपुर थाना पिलुआ को भी गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत ढाई लाख रुपये बताई गई है।