{"_id":"5c8bb5b5bdec2214492a8549","slug":"police-arrested-two-robbers-for-tried-to-loot-the-jairins-bus-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा-जयपुर हाईवे पर जायरीन की बस लूटने की कोशिश, पुलिस ने दो बदमाश पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आगरा-जयपुर हाईवे पर जायरीन की बस लूटने की कोशिश, पुलिस ने दो बदमाश पकड़े
Fri, 15 Mar 2019 07:54 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 15 Mar 2019 07:54 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़ा
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में अजमेर से प्रयागराज जा रही जायरीन की बस को रोककर बदमाशों ने लूटने की कोशिश की। उधर, से गुजर रहे किरावली चौकी के पुलिस दल को देखकर बदमाश भागे। लेकिन ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़ लिया। हालांकि तीन लोग भाग निकले। पुलिस ने इनके पास से एक बाइक भी बरामद की है।
घटना आगरा-जयपुर हाईवे पर गांव महुअर पुल के पास शुक्रवार दोपहर को हुई। जिला जौनपुर के खुटहन गांव निवासी बस चालक पारस ने बताया कि वह बस से जायरीन लेकर एक मार्च को प्रयागराज से अजमेर शरीफ गया था। बस में 50 सवारियां हैं।
शुक्रवार को बस अजमेर से लौट कर वापस प्रयागराज जा रही थी। आगरा-जयपुर हाईवे पर शुक्रवार की दोपहर करीब साढे़ 12 बजे थाना अछनेरा के गांव महुअर पुल पर दो बाइक से आए पांच बदमाशों ने बस को रोक लिया। बदमाश चालक से बस को पुल के नीचे ले जाने के लिए दबाव बना रहे थे।

Trending Videos
ऐसे बची वारदात
वहां से किरावली चौकी इंचार्ज कृपाल सिंह गुजरे। हाईवे पर बस खड़ी देखकर उन्हें शक हुआ। उन्होंने पूछताछ के लिए अपनी गाड़ी मोड़ ली। यह देखकर बदमाश मोटर साइकिलों से महुअर गांव की तरफ भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया।
गांव के समीप खेतों पर गांववालों की मदद से पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़ लिया। जबकि इनके तीन साथी भाग निकले। एक बाइक भी मिली है। पुलिस बदमाशों को पकड़ कर चौकी किरावली ले गई। चौकी इंचार्ज ने बताया कि बदमाशों का नाम थाना अछनेरा के गांव रायभा निवासी राहुल और जनूथा निवासी हरिओम है।