फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police arrested speculators in agra city

क्विज गेम की आड़ में चल रहा था ये धंधा, पुलिस के छापे में खुला खेल

Sun, 07 Jan 2018 03:53 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला आगरा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 07 Jan 2018 03:53 PM IST
विज्ञापन
police arrested speculators in agra city
UP Police
आगरा के हरीपर्वत के फ्रीगंज में ऑनलाइन क्विज गेम की आड़ में सट्टे का खेल चल रहा था। पुलिस ने छापा मारकर तीन सरगना और 17 लोगों को सट्टा लगाते हुए पकड़ लिया। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


फ्रीगंज स्थित यूपी शॉप बाड़ा में दुकान में सट्टा लगाए जाने की सूचना कई दिन से पुलिस को मिल रही थी। पुलिस ने शनिवार को छापा मारा। पुलिस ने 20 लोगों को पकड़ा। सीओ हरीपर्वत एएसपी रवीना त्यागी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में गोपाल गौतम (फ्रीगंज), विजय गौतम और महेश चंद्र (ट्रांस यमुना कॉलोनी) हैं। तीनों सरगना हैं।
विज्ञापन


उन्होंने लक्ष्य इंडिया के नाम से क्विज गेम खिलाने का मनोरंजन कर विभाग से लाइसेंस लिया था। इसकी आड़ में सट्टे के नंबर लगाए जा रहे थे। सरगना तीन प्रकार के टिकट देते थे। इनमें डायमंड पर 12 रुपए लगाने पर 100 रुपए, गोल्ड पर 55 रुपए लगाने पर 500 रुपए और डायमंड पर 110 रुपए लगाने पर एक हजार रुपए इनाम रखा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये सामान हुआ बरामद

नंबर आने पर लोगों को रकम दी जाती थी। नैनी, इलाहाबाद के संजय के नाम से लाइसेंस लिया था। दुकान से 31902 रुपए, एक हजार रुपए के सिक्के, एक कंप्यूटर, लैपटॉप, पर्ची प्रिंट करने वाली मशीन, एक वाईफाई राऊटर, एक टीवी बरामद की।
एसओ हरीपर्वत का कहना है कि ऑनलाइन वेबसाइट पर सट्टे का नंबर आता था।

संचालकों के खिलाफ धोखाधड़ी और जुआ अधिनियम में कार्रवाई की जा रही है। अन्य 17 आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम में कार्रवाई की जाएगी। सट्टा लगाने के लिए आने वाले ज्यादातर लोग अनपढ़ हैं।

सरगना ने मनोरंजन कर विभाग से लाइसेंस ले रखा था। लाइसेंस लेते समय बताया गया कि इसमें क्विज गेम खिलाने पर इनाम दिया जाता है, इसमें एक कहानी दिखाई जाती है। कहानी के कुछ अंश निकालकर प्रश्न पूछे जाते हैं। जो व्यक्ति सही जवाब देता है, उसे इनाम मिलता है।

अंग्रेजी में कहानी

वेबसाइट लक्ष्य इंडिया पर लॉग इन किया जाता है। कहानी उसी पर दिखाई जाती है। विभाग की ओर से लाइसेंस जारी होने पर कुछ शर्तों का पालन करना था। जहां सेटअप लगाते हैं, उस परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगे हों। इसकी 24 घंटे की रिकॉर्डिंग की सीडी बनाकर विभाग को भेजनी थी।

मगर, इसका पालन नहीं किया जा रहा था, जो लोग आ रहे थे, उनमें से ज्यादातर कम पढ़े लिखे या फिर अनपढ़ थे। कहानी भी अंग्रेजी भाषा में होती थी।

गिरफ्तार आरोपियों में गोपाल गौतम, विजय और महेशचंद्र के अलावा सिंधी, छोटू, असलम, सुशील, ज्ञानी, खालिद, नीरज, विक्की, वीरू, अशोक, बंटी, यूसुफ, अनीस, राजेश, मदनलाल, ललित, शाहजहां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed