{"_id":"5c545456bdec227d9070bccc","slug":"police-arrested-munna-bhai-during-dled-exams-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हमले के आरोपी को पकड़ने गई थी पुलिस टीम, मिल गया 'मुन्ना भाई'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हमले के आरोपी को पकड़ने गई थी पुलिस टीम, मिल गया 'मुन्ना भाई'
Fri, 01 Feb 2019 07:44 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 01 Feb 2019 07:44 PM IST
विज्ञापन
arrested
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के उमा पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को जानलेवा हमले के आरोपी के डीएलएड परीक्षा देने आने की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। मगर, पुलिस को आरोपी तो नहीं मिला, उसकी जगह पर परीक्षा देने आए युवक को पकड़ लिया गया। इस मामले में थाना ताजगंज में मुकदमा दर्ज किया गया है।
जिला अस्पताल में 26 जून 2018 को फायरिंग हुई थी। इसमें अकोला, कागारौल निवासी अजय सिंह घायल हो गया था। इस फायरिंग से अस्पताल परिसर में अफरातफरी मच गई थी।
मामले में थाना रकाबगंज में राकेश चाहर, प्रदीप, भूपेंद्र, सतीश और विक्रम के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने दो आरोपी राकेश और प्रदीप को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अभी भूपेंद्र, सतीश और विवेक हाथ नहीं आ सके हैं।

आरोपी की जगह चचेरा भाई दे रहा था परीक्षा
वादी पक्ष की ओर से शुक्रवार को पुलिस को सूचना दी गई कि फरार मुल्जिम विवेक ताजनगरी स्थित उमा पब्लिक स्कूल में डीएलएड परीक्षा देने आया है। इस पर थाना रकाबगंज पुलिस पहुंच गई। पुलिस विवेक के कक्ष में पहुंच गई।
उसकी सीट पर एक युवक परीक्षा दे रहा था। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम रंजीत पुत्र दीवान सिंह निवासी अकोला बताया। पुलिस उसे थाने पर ले आई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि विवेक के कहने पर वह परीक्षा देने आया था।
बाद में उसे थाना ताजगंज पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। इंस्पेक्टर थाना ताजगंज ने बताया कि आरोपी रंजीत विवेक का चचेरा भाई है। उसके खिलाफ प्रधानाचार्य की तहरीर पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
यह था मामला
अकोला में एक विस्वा जमीन पर कब्जे को लेकर दीपक और कृपाल में विवाद हो गया था। पुलिस ने एक पक्ष के कृपाल, अमित, दूसरे पक्ष के दीपक और मनोज को शांति भंग में गिरफ्तार कर लिया था। उन्हें जिला अस्पताल में मेडिकल के लिए भेजा था। तभी दो कारों में आए लोगों ने फायरिंग कर दी थी। एक गोली अजय चाहर के लग गई थी।