फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police arrested Fake IPS officer in agra

खुद को आईपीएस बताकर मांगी शराब, पोल खुली तो हो गई हालत खराब

Thu, 21 Feb 2019 03:45 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 21 Feb 2019 03:45 PM IST
विज्ञापन
police arrested Fake IPS officer in agra
आरोपी रामवृक्ष सिंह

आगरा की थाना ताजगंज पुलिस ने बुधवार रात को एक ढाबे पर फर्जी आईपीएस अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया। ढाबे में शराब की मांग करने पर कर्मचारी से विवाद हो गया। उसने कर्मचारी से मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

विज्ञापन


गोबर चौकी निवासी राकेश सिंह का फतेहाबाद रोड पर आस्था फैमिली ढाबा है। बुधवार रात ढाबे पर एक युवक आया। उसकी कमर में रिवॉल्वर लगी थी। बेटर आकाश आकर आर्डर लेने लगा। युवक ने खाने का आर्डर करते हुए शराब पीने की बात कही। 
विज्ञापन


इस पर आकाश से विवाद हो गया। युवक ने उसे चांटा मार दिया। कर्मचारियों के आने पर खुद को आईपीएस बताने लगा। सूचना पर पहुंची थाना ताजगंज पुलिस ने उससे बैच नंबर पूछा तो वह नहीं बता सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर थाना ताजगंज ने बताया कि आरोपी रामवृक्ष पुत्र बारेलाल कटरा समाइन, थाना किशनी, मैनपुरी का रहने वाला है। वो इस समय न्यू यशोदा नगर, निकट बंगाली कालोनी, थाना सिविल लाइन इटावा में रहता है। वो एक सिक्योरिटी कंपनी में गार्ड है। 


आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया है। गुरुवार को उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। उसके पास से आबकारी उप निरीक्षक का फर्जी आईडी कार्ड मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed