{"_id":"5c965425bdec22145274a660","slug":"people-caught-beggar-with-delhi-police-pistol-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में भिखारी के पास मिली दिल्ली पुलिस की पिस्टल, पूछताछ में सामने आई यह बात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आगरा में भिखारी के पास मिली दिल्ली पुलिस की पिस्टल, पूछताछ में सामने आई यह बात
Sat, 23 Mar 2019 09:13 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 23 Mar 2019 09:13 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा के थाना रकाबगंज में बिजलीघर के पास एक भिखारी की पोटली से पॉइंट 9 एमएम की पिस्टल मिली। लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बताया कि पिस्टल दिल्ली के लक्ष्मी नगर थाना में तैनात एक एचसीपी की है। पिस्टल चोरी हो गई थी। इसकी जानकारी दिल्ली पुलिस को दी गई है। भिखारी से पूछताछ की जा रही है।
इंस्पेक्टर थाना रकाबगंज ने बताया कि शनिवार शाम को एक भिखारी को पिस्टल के साथ लोगों ने पकड़ा था। पुलिस के हवाले किया। भिखारी एक हाथ और पैर से दिव्यांग है। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वो भीख मांग रहा था। बिजलीघर स्थित पार्क में तीन युवक शराब पी रहे थे।
भिखारी उनके पास गया। उसने युवकों से 10 रुपये मांगे। युवकों ने उसे कुछ रुपये दिए। उससे कहा कि नमकीन और पानी की बोतल ले आए। इसके बाद उसे पैसे दे देंगे। वो अपनी पोटली उनके पास रखकर चला गया। वापस आया तो युवक नहीं मिले। उसकी पोटली खुली हुई थी। उसमें पिस्टल रखी मिली। तभी लोगों ने उसे देख लिया। उसे पकड़ लिया।

Trending Videos
पुलिस को भिखारी की बात पर यकीन नहीं है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने सभी थानों के साथ ही आसपास के जिलों और प्रदेशों में मैसेज कराया। दिल्ली पुलिस ने उनसे संपर्क किया। जो नंबर बताया, वो भिखारी से मिली पिस्टल का था।
वो पिस्टल दिल्ली के लक्ष्मी नगर थाना में तैनात एचसीपी सत्यवीर सिंह की थी। गुरुवार को उनका पर्स और पिस्टल कमरे से चोरी हो गए थे। इस पर उनसे मुकदमे की कॉपी के साथ आने के लिए कहा गया है। दिल्ली पुलिस रविवार को आगरा आएगी। भिखारी ने अपना नाम बबलू बताया है।