{"_id":"5f8e71f78ebc3e9b91747a2c","slug":"paper-solver-arrests-in-mbbs-ophthalmology-exam-of-dr-bhimrao-ambedkar-university","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एमबीबीएस परीक्षा में नकल करते पकड़े 'मुन्नाभाई', ताबीज में डिवाइस और कान में लगा था ब्लूटूथ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एमबीबीएस परीक्षा में नकल करते पकड़े 'मुन्नाभाई', ताबीज में डिवाइस और कान में लगा था ब्लूटूथ
Wed, 21 Oct 2020 12:16 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 21 Oct 2020 12:16 AM IST
सार
- आगरा में मंगलवार को एमबीबीएस की परीक्षा में 'मुन्नाभाई' पकड़े जाने का मामला सामने आया है। गोपनीय सूचना के आधार पर टीम ने छापामार कार्रवाई की। परीक्षा खंदारी स्थित विश्वविद्यालय के संस्थान में हो रही थी।
विज्ञापन
डॉ भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय आगरा: खंदारी स्थित संस्थान में मुन्ना भाई पकड़ने के मामले में पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के एत्मादपुर स्थित एफएच मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस अंतिम वर्ष के 10 परीक्षार्थी ताबीज में फिट किए गए मोबाइल जैसे इलेक्ट्रॉनिक सर्किट और कान में लगी ब्लू टूथ डिवाइस के जरिए नकल करते हुए रंगेहाथ पकड़े गए। परीक्षा केंद्र के बाहर बैठे शातिर इन्हें सवालों के जवाब बता रहे थे। शक होने पर इनकी तलाशी ली गई तो भंडाफोड़ हो गया। इनके खिलाफ न्यू आगरा थाना में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की एमबीबीएस परीक्षा अंतिम वर्ष की परीक्षा में एफएच मेडिकल कॉलेज के 90 छात्रों का परीक्षा केंद्र विवि. के ही खंदारी कैंपस में है। मंगलवार को सुबह 8 से 11 की पाली में ऑफ्थलमॉलॉजी (नेत्र विज्ञान) की परीक्षा थी। दो कक्षों में चल रही परीक्षा के दौरान सुबह नौ से साढ़े नौ बजे के बीच कक्ष निरीक्षक ने देखा कि कई छात्र धीरे-धीरे कुछ बोल रहे हैं।
विज्ञापन
ताबीज को हाथ लगाने से हुआ शक
ये छात्र बार-बार ताबीज और कान को हाथ भी लगा रहे थे। इसलिए शक हुआ। एक के कान में ब्लू टूथ डिवाइस नजर आने पर सभी की तलाशी ली गई। 10 छात्रों ने बड़े आकार के ताबीज गले में डाल रखे थे। इन्हें खोलकर देखा गया तो इनमें मोबाइल की तरह काम करने वाला इलेक्ट्रॉनिक सर्किट लगा था जिसमें सिमकार्ड भी थी।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय भी करेगा नकलची छात्रों पर कार्रवाई
सर्किट और डिवाइस जब्त कर पुलिस को बुला लिया गया। विश्वविद्यालय के चीफ प्रोक्टर प्रोफेसर मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि दस छात्रों के खिलाफ न्यू आगरा थाना में तहरीर दे दी है। नकल के लिए इस्तेमाल सामान जब्त कर लिया गया है। इन पर विश्वविद्यालय स्तर से भी कार्रवाई होगी।
इनके खिलाफ दी तहरीर
नदीम अली, राहुल यादव, मोहित सैनी, नावेद हसन, दीपक सिंह, कुनाल शर्मा, राहुल बाबू, मोहित यादव, अमित यादव और छात्रा हनी जसवानी। सभी एमबीबीएस फाइनल ईयर के छात्र हैं।
हो सकता है बड़ा रैकेट
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि विश्वविद्यालय की तरफ से तहरीर मिली है, इस पर केस दर्ज होगा। नकल के पीछे बड़ा रैकेट हो सकता है। जांच कर तह तक जाएंगे।
इनके खिलाफ दी तहरीर
नदीम अली, राहुल यादव, मोहित सैनी, नावेद हसन, दीपक सिंह, कुनाल शर्मा, राहुल बाबू, मोहित यादव, अमित यादव और छात्रा हनी जसवानी। सभी एमबीबीएस फाइनल ईयर के छात्र हैं।
हो सकता है बड़ा रैकेट
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि विश्वविद्यालय की तरफ से तहरीर मिली है, इस पर केस दर्ज होगा। नकल के पीछे बड़ा रैकेट हो सकता है। जांच कर तह तक जाएंगे।