फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   panton pul

हिस्सेदारी के विवाद में पांटून पुल बंद

Thu, 10 Nov 2016 12:49 AM IST
हिस्सेदारी के विवाद में पांटून पुल बंद
हिस्सेदारी के विवाद में पांटून पुल बंद Updated Thu, 10 Nov 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
panton pul
हिस्सेदारी के विवाद में पांटून पुल बंद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
चंबल नदी पर बने पांटून पुल पर मंगलवार शाम कुछ लोगों ने हिस्सेदारी वसूलने के लिए ठेकेदार और कर्मचारियों पर दबाव बनाया। मना करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। ठेकेदार और कर्मचारियों के भाग जाने के बाद रातभर वाहन चालक और लोग अपनी मर्जी से निकलते रहे। बुधवार सुबह उन्होंने पुल से गार्डर और स्लीपर हटा दिए। ठेकेदार की शिकायत पर पहुंचे अधिकारियों ने स्टीमर का संचालन शुरू कराया।
विज्ञापन

मंगलवार देरशाम पांटून पुल पर पहुंचे लोगों ने ठेकेदार और कर्मचारियों से हिस्सेदारी मांगी। ठेकेदार ने मना करने पर उन्होंने पुल के बैरियर को तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी दी। दहशत में आए ठेकेदार और कर्मचारी मौके से भाग गए। इसके बाद रातभर वाहन चालक और लोग अपनी मर्जी से निकलते रहे। बुधवार सुबह कर्मचारियों और ठेकेदारों ने पुल के स्लीपर और गार्डर हटा दिए। लेकिन पैदल और दोपहिया वाहन लेकर लोग निकलते रहे। बड़े वाहन न निकलने से लोगों को परेशानी हुई। घटना से संबंध में मुख्य ठेकेदार पटियाली कासगंज निवासी किरन देवी ने कर्मचारियों के साथ आयुक्त, जिलाधिकारी और एसएसपी से मिलकर शिकायत की। जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार बाह देवेन्द्र सिंह यादव और क्षेत्राधिकारी पिनाहट देवेन्द्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुल के पट्टे हटवाकर स्टीमर का संचालन शुरू कराया। तहसीलदार ने बताया कि मामला जमीन के विवाद का है। इसे लेकर पुल पर आवागमन रोका गया है। वे जमीन की पैमाइश कराएंगे। ठेकेदार किरन देवी का कहना है कि कुछ लोग चंबल नदी के किनारे अपनी जमीन बताकर जबरन हिस्सेदारी मांगते हैं। हिस्सेदारी न देने पर उन्होंने जान से मारने की धमकी दी और पुल को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं, लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता प्रभाकर शर्मा का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed