फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   panchayat

दुष्कर्म के आरोपी के परिवार का हुक्का-पानी बंद

Mon, 22 Aug 2016 01:07 AM IST
दुष्कर्म के आरोपी के परिवार का हुक्का-पानी बंद
दुष्कर्म के आरोपी के परिवार का हुक्का-पानी बंद Updated Mon, 22 Aug 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
panchayat
दुष्कर्म के आरोपी के परिवार का हुक्का-पानी बंद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कागारौल। 11 माह की बच्ची से दुष्कर्म की घटना के बाद लोगों में आक्रोश है। रविवार को जाट समाज की पंचायत ने आरोपी और उसके परिवार का हुक्का-पानी बंद करने का फरमान सुना दिया। फरमान के अनुसार फैसला नहीं मानेन वाले और उसके परिवार का भी बहिष्कार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें, शनिवार को पड़ोसी युवक ने घर ले जाकर 11 माह की बच्ची से दुष्कर्म किया और बच्ची को घर के बाहर छोड़ कर भाग गया था। बच्ची के रोने पर परिवारीजनों को घटना की जानकारी हुई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। रविवार अपराह्न बड़े मंदिर पर आयोजित पंचायत में दुष्कर्म के आरोपी और उसके परिवार का हुक्का-पानी बंद करने का फरमान सुना दिया गया। फैसले के अनुसार उसके परिवार के लोगों से न तो कोई बात करेगा और न ही दुकानदार उन्हें सामान देंगे। 
विज्ञापन

छेड़छाड़ और दुष्कर्म के आरोपियों की टीम करेगी पिटाई 
पंचायत में कसबा के 20 लोगों की टीम गठित की गई। यह टीम छेड़छाड़ और दुष्कर्म के आरोपियों को पकड़कर उनकी पिटाई लगाएगी और उन्हें पुलिस हवाले करेगी। क्षेत्र के मोहल्लों घूमकर टीम इस तरह की घटनाओं के बारे में पता करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed