फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Open histrisheets, will look gangster

खुलेगी हिस्ट्रीशीट, लगेगा गैंगस्टर

Mon, 27 Mar 2017 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा।
अमर उजाला ब्यूरो आगरा। Updated Mon, 27 Mar 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
Open histrisheets, will look gangster
मनोज गोयल पर मनी लॉंड्रिंग का केस भी हो सकता है दर्ज - फोटो : अमर उजाला
सौ करोड़ की तेल चोरी के मास्टरमाइंड मनोज गोयल की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उस पर शिकंजा कसने की पूरी तैयारी कर ली है। इस केस में उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल होती है आगरा पुलिस उसकी हिस्ट्रीशीट खोल देगी। उसके खिलाफ पहले से कई केस दर्ज हैं। इनकी लिस्ट तैयार कर ली गई है। तेल चोरी मामले में पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की भी तैयारी कर ली है। इस मामले में एनएसए लगाने पर भी विचार किया जा रहा है। इसके लिए विधिक राय ली गई है ।
विज्ञापन

इनके अतिरिक्त उस पर मनी लॉंड्रिंग के तहत भी केस दर्ज किया जा सकता है। पुलिस को जानकारी मिली है कि उसने नोटबंदी के दौरान अपने पेट्रोल पंपों पर नोट बदले थे। इस तरह काले धन को सफेद किया था। यह जुर्म मनी लॉंड्रिंग में आता है। उसके खातों की डिटेल ली जा रही है। इससे भी पुलिस को क्लू मिले हैं। उसके सभी पेट्रोल पंपों का रिकार्ड जब्त किया जा चुका है। इससे भी पुलिस को शक हुआ है कि उसने नोटबंदी के दौरान खेल किया    है।
विज्ञापन

--। दोस्तों की मुश्किल बढ़ेगी
मनोज गोयल ने चोरी का तेल अपने दोस्तों को भी बेचा है। इनके पेट्रोल पंप हैं। पुलिस को पहले ही जानकारी मिल चुकी है कि इन्होंने मनोज गोयल से तेल खरीदा। सस्ते के लालच में फंस गए। नियमत: ऐसे तेल नहीं खरीद सकते। अब मनोज से पूछताछ करके पुलिस इन्हें आरोपी बना सकती है। इनमें सफेदपोशों के पेट्रोल पंप भी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--। सीबीआई कर सकती है पूछताछ
मनोज गोयल का नाम सारा त्रिपाठी हत्याकांड में भी आया था। वह सारा के हत्यारोपी पति अमनमणि का जिगरी दोस्त है। सारा की मां सीमा ने मनोज पर हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया था। सीबीआई उससे अब पूछताछ कर सकती है।
--। आईजी आफिस से होगी मॉनिट्रिंग
मनोज की गिरफ्तारी की लिए पुलिस टीमों का गठन आईजी सुजीत पांडे ने किया। उनके कहने पर ही एसटीएफ के आईजी ने एसटीएफ को लगाया। अब केस की जांच की मानिट्रिंग भी आईजी आफिस से की जाएगी।

कई और मुकदमों में फंसेगा
आगरा के हरीपर्वत थाना में उसके खिलाफ आबकारी एक्ट का केस दर्ज है। उसके घर से विदेशी मदिरा मिली थी। दूसरा मामला कोर्ट में दायर किया है। यह जमीन हड़पने का है। इनके अलावा कई और शिकायतें पिछले दिनों उसके खिलाफ आई थी। पीड़ित अब केस दर्ज करा सकते हैं।

साक्ष्य- 1
सुरंग बनाने के लिए जमीन खरीदे जाने के साक्ष्य मिल चुके हैं। इसे आरोपियों ने फर्जी नाम से खरीदा था।
साक्ष्य - 2
तेल चोरी के लिए 35 कैंटर खरीदे जाने के साक्ष्य भी पुलिस ने जुटा लिए हैं। ये भी आरोपियों के खिलाफ हैं।
साक्ष्य - 3
तेल चोरी के लिए ठेका दिए जाने की जानकारी पुलिस को मिल गई है। इसके साक्ष्य भी मिल गए हैं ।
साक्ष्य - 4
चोरी का तेल मनोज गोयल और अन्य आरोपियों के पेट्रोल पंपों पर बेचे जाने के साक्ष्य भी पुलिस ने जुटाए हैं।
साक्ष्य - 5
तेल चोरी के आरोपियों की मोबाइल पर आपस में बातचीत का ब्योरा भी जुटा लिया गया है।

मास्टरमाइंड की संपत्ति
14 पेट्रोल पंप :  सात आगरा में हैं, तीन मथुरा, तीन इटावा, एक फिरोजाबाद में। ये पार्टनरशिप में हैं।
05 स्कूल   : एक फिरोजाबाद में जीडी गोयंका, चार आगरा में जीएल पब्लिक स्कूल नाम से।
02 कोठी   : एक आगरा के नेहरू नगर में पुलिस चौकी केपास, दूसरी शाहगंज के सोरो कटरा में।
11 बैंक खाते : मनोज गोयल और उसके पार्टनरों के बताए गए हैं पुलिस को ।


 मनोज गोयल और उसके पूरे गैंग के खिलाफ तेल चोरी के पुख्ता साक्ष्य मिल गए हैं। इस मामले में शामिल सभाी लोगों पर कार्रवाई की जाएगी - सुजीत पांडे ( आईजी )


--। मथुरा पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई से पकड़ा गया है मनोज गोयल। अन्य फरार आरोपी भी जल्द ही पकड़ लिए जाएंगे - महेश कुमार मिश्र ( डीआईजी )
आईओसी के अफसर भी फंस गए
आगरा। रिफाइनरी के अधिकारियों ने तेल चोरी में मनोज गोयल का साथ दिया। इसके साक्ष्य पुलिस को मिल गए हैं। आईओसी पहले से ही इसकी विजिलेंस जांच करा रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मनोज गोयल के मोबाइल की कॉल डिटेल में रिफाइनरी के अफसरों के नंबर है। उनसे उसकी लंबी बात होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed