फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   one policeman died after clash with robbers in agra

आगरा में बदमाशों-पुलिस की मुठभेड़, एक सिपाही शहीद

Sat, 29 Jul 2017 12:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Sat, 29 Jul 2017 12:52 PM IST
विज्ञापन
one policeman died after clash with robbers in agra
सिपाही सतीश यादव (इनसेट में) - फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में शनिवार तड़के बदमाशों और पुलिस की मुठभेड़ ए‌क सिपाही शहीद हो गया। सुबह गश्त कर रहे सिपाहियों ने साहस दिखाते हुए बदमाशों को पकड़ लिया था। छूटने के लिए बदमाशों ने गोली मार दी जो सिपाही के सीने में लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सिपाही को मारकर बदमाश पैदल ही भाग गए। 
विज्ञापन


बताया गया है कि आगरा के थाना एत्माद्दौला के सिपाही सतीश यादव और कुलदीप टेढ़ी बगिया क्षेत्र में 100 फुटा रोड पर तड़के 4.10 बजे गश्त पर थे। तभी प्रकाश पुरम के पास चार बदमाश एक बाइक पर आते दिखे। सिपाहियों ने रोका तो बदमाश भागने लगे। उनके हाथ में सब्बल और बेलचे लगे थे।
विज्ञापन


सिपा‌हियों के टोकने पर बदमाश बाइक खड़ी कर मोहल्ले में भागे। इस सिपाही सतीश ने साहस दिखाते हुए एक बदमाश का कॉलर पकड़कर जमीन पर गिरा लिया। इसी दौरान एक बदमाश का तमंचा भी गिर गया। सिपाही कुलदीप ने भी बदमाश को पकड़ा। तभी एक बदमाश ने अपने साथी को छुड़ाने के लिए सतीश को दो गोली मारी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें एक गोली उसकी कांख और दूसरी जबड़े में लगी। सिपाही के गिरते ही बदमाश पैदल गली में भाग गए। साथी पुलिसकर्मी सिपाही सतीश को एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी में लेकर आए लेकिन डाक्टरों का कहना है कि उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। 


घटना की सूचना पर एडीजी जोन अजय आनंद, आईजी रेंज मुथा अशोक जैन, एसएसपी दिनेश चंद्र दुबे मौके पर पहुंचे। बताया गया है कि शहीद सिपाही सतीश यादव 2006 बैच के थे और आगरा के सिकन्दरा थाने से ट्रांसफर होकर दिसंबर थाना एत्माद्दौला आए थे। मूल रूप से सतीश का परिवार अलीगढ़ के जादो स्थित बड़ेपुरा का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed