{"_id":"5ebaac892007afb7cedb3761e23888d9","slug":"omendra-changed-8-sim-card-in-9-days-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ दिन में आठ सिम बदल चुका ओमेंद्र","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौ दिन में आठ सिम बदल चुका ओमेंद्र
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Updated Mon, 22 Feb 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डा. बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय के वरिष्ठ परीक्षा सहायक सतेंद्र सिंह की हत्या के आरोपी मैनपुरी के कालेज संचालक ओमेंद्र यादव की तलाश में पुलिस की पांच टीमें जुटी हैं। इसके बावजूद उसका कोई सटीक सुराग तक नहीं मिल पा रहा है। वह 12 फरवरी से अब तक आठ मोबाइल नंबर बदल चुका है। उसकी लोकेशन भी लगातार बदल रही है। पुलिस सर्विलांस से कोई ठिकाना ट्रेस करके जब तक वहां पहुंचती है, तब तक वह भाग चुका होता है।
पुलिस को उसके दो बैंक एकाउंट नंबर यूनिवर्सिटी से मिले हैं। अब यह मालूम किया जाएगा कि उसने इनमें से एटीएम की मार्फत कोई रकम निकाली है या नहीं। अगर निकाली होगी तो उसकी लोकेशन के बारे में कुछ और जानकारी मिलेगी। यह भी पता चलेगा कि उसने अपना हुलिया तो नहीं बदल लिया है। उसके परिवारीजनों के अलावा रिश्तेदार भी घरों पर ताला लगाकर चले गए हैं।
तलाश
- ओमेंद्र का एक घर दयालबाग के अमरबाग फेज-2 में है। वहां ताला लटका है।
- उसकी ससुराल फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद की यादव कालोनी में है। वहां भी कोई नहीं मिला।
- मैनपुरी के अंजनी गांव स्थित उसके घर के सभी सदस्य फरार हो चुके हैं।
- पुलिस अब उस पर इनाम घोषित करेगी, एसटीएफ को भी लगाया जाएगा।
ओमेंद्र यादव की तलाश में पुलिस काम कर रही है। कुछ जानकारी मिली हैं, उम्मीद है कि वह जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। - सुशील घुले ( एसपी सिटी )