फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   omendra changed 8 sim card in 9 days

नौ दिन में आठ सिम बदल चुका ओमेंद्र

Mon, 22 Feb 2016 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Updated Mon, 22 Feb 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
omendra changed 8 sim card in 9 days
डा. बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय के वरिष्ठ परीक्षा सहायक सतेंद्र सिंह की हत्या के आरोपी मैनपुरी के कालेज संचालक  ओमेंद्र यादव की तलाश में पुलिस की पांच टीमें जुटी हैं। इसके बावजूद उसका कोई सटीक सुराग तक नहीं मिल पा रहा है। वह 12 फरवरी से अब तक आठ मोबाइल नंबर बदल चुका है। उसकी लोकेशन भी लगातार बदल रही है। पुलिस सर्विलांस से कोई ठिकाना ट्रेस करके जब तक वहां पहुंचती है, तब तक वह भाग चुका होता है।
विज्ञापन

पुलिस को उसके दो बैंक एकाउंट नंबर यूनिवर्सिटी से मिले हैं। अब यह मालूम किया जाएगा कि उसने इनमें से एटीएम की मार्फत कोई रकम निकाली है या नहीं। अगर निकाली होगी तो उसकी लोकेशन के बारे में कुछ और जानकारी मिलेगी। यह भी पता चलेगा कि उसने अपना हुलिया तो नहीं बदल लिया है। उसके परिवारीजनों के अलावा रिश्तेदार भी घरों पर ताला लगाकर चले गए हैं।
विज्ञापन

तलाश
- ओमेंद्र का एक घर दयालबाग के अमरबाग फेज-2 में है। वहां ताला लटका है।
- उसकी ससुराल फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद की यादव कालोनी में है। वहां भी कोई नहीं मिला।
- मैनपुरी के अंजनी गांव स्थित उसके घर के सभी सदस्य फरार हो चुके हैं।
- पुलिस अब उस पर इनाम घोषित करेगी, एसटीएफ को भी लगाया जाएगा।

ओमेंद्र यादव की तलाश में पुलिस काम कर रही है। कुछ जानकारी मिली हैं, उम्मीद है कि वह जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। - सुशील घुले ( एसपी सिटी )
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed