{"_id":"5fe61b638ebc3e3b9c6e4276","slug":"old-woman-murder-case-grand-son-strangled-grandmother-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रिश्तों का कत्ल: चोरी करते पकड़े जाने पर नाती ने की दादी की गला रेतकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रिश्तों का कत्ल: चोरी करते पकड़े जाने पर नाती ने की दादी की गला रेतकर हत्या
Sat, 26 Dec 2020 12:09 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 26 Dec 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला उर्मिला का फाइल फोटो और विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के महताब बाग स्थित शम्भूनगर में गुरुवार रात उर्मिला देवी (60) पत्नी बच्चू सिंह की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वह घर में परचून की दुकान चलाती थीं। वह अकेली रहती थीं। शुक्रवार तड़के एक व्यक्ति दूध लेने पहुंचा। उनका शव दरवाजे पर पड़ा मिला। इस पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने छानबीन की। इसमें पता चला कि हत्या मृतका के नाती अरुण ने ही की है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी चोरी के लिए घर में घुसा था। वृद्धा के जागने पर हत्या करके फरार हो गया।
थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि उर्मिला के पति की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। इस कारण वह अकेले रहती थीं। परचून की दुकान के साथ ही भैंस भी पालती थीं। उनके चार बेटे मुकेश, दिनेश, टीटू और प्रवीन हैं। चारों अलग मकान में रहते हैं।
Year Ender 2020: कोरोना ने सूना रखा डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का कैंपस, नहीं हुआ दीक्षांत समारोह
विज्ञापन
शुक्रवार तड़के तकरीबन छह बजे उर्मिला के घर में पड़ोसी दूध लेने आया। घर का दरवाजा बंद था। इस पर दरवाजा खटखटाया तो वो खुल गया। अंदर उर्मिला का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। उनके गले पर रेतने का निशान था। वहीं लूटपाट की आशंका जताई गई। सूचना पर मृतका के बेटे आ गए। बाद में पुलिस को सूचना दी। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद थाना की फोर्स के साथ पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

नाती रहता था दादी के साथ
पुलिस ने घर की जांच की। इसमें पता चला कि दुकान का गल्ला और वहां रखी एक गुल्लक खाली पड़ी है। लूट की आशंका जताई गई। पड़ोसियों ने बताया कि उर्मिला ने गुरुवार को एक भैंस बेची थी। इसके 48 हजार रुपये मिले थे। उनकी दुकान से भी अच्छी कमाई होती थी। एक मकान का किराया भी आता है। उर्मिला का बेटा मुकेश रिक्शा चलाता है। उसकी पत्नी छोड़कर चली गई है।
इस कारण मुकेश का बेटा अरुण कुछ साल पहले दादी उर्मिला के पास रह रहा था। वह 19 साल का है। मगर, अरुण रुपयों के लिए लड़ता था। नशा करके चोरी भी करता था। इसलिए दादी ने घर से निकाल दिया। बाद में पिता से अलग रह रही मां के साथ रहने लगा। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अरुण के घर पहुंचकर पड़ताल की। वह मिल गया। उसका घर में स्वेटर सूख रहा था। इसके अलावा जूते भी गीले थे। जूतों में मिट्टी भी लगी थी। अरुण से पूछताछ की गई है। वह पहले मना कर रहा था। बाद में उससे कहा कि फिंगर प्रिंट मिल गए हैं। वह रोने लगा, उसने हत्या की बात कबूल कर ली।
दादी के शोर मचाने पर मारा चाकू
पुलिस की पूछताछ में आरोपी अरुण ने बताया कि वह दादी से रुपये मांगता था। मगर, वह मना कर देती थी। उसे पता था कि दादी के पास रुपये हैं। इस पर निगाह रखता था। भैंसें बेचने की जानकारी हुई तो चोरी का प्लान बनाया। वह रात तकरीबन एक बजे आया। इसके बाद घर में जाकर चोरी करने लगा। खटपट की आवाज सुनकर दादी की आंख खुल गई। उसे पकड़ लिया। वह शोर मचाने लगीं। बाद में दरवाजे की तरफ चिल्लाते हुए भागी। उसे डर था कि दादी पुलिस को बुला लेंगी। इस पर गले पर चाकू मारकर हत्या कर दी। वह तकरीबन चार हजार रुपये ही चुरा पाया था। भैंस बेचकर घर में रखे 48 हजार रुपये नहीं मिले। पुलिस शनिवार को उसे कोर्ट में पेश करेगी।