फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   old traditions forced to kill daughter in agra

ऑनर किलिंगः पुरानी आंखों को चुभ रही थी नई रोशनी, हत्या पर पूरा गांव मौन

Mon, 11 Sep 2017 02:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Mon, 11 Sep 2017 02:38 PM IST
विज्ञापन
old traditions forced to kill daughter in agra
भूपेंद्र और नंदिनी - फोटो : अमर उजाला
आगरा में ताजगंज निवासी नंदिनी की हत्या अचानक से नहीं की गई। उसे दो महीने से धमकी दी जा रही थी। उससे कहा गया था कि अगर उसने भूपेन्द्र से मिलना नहीं छोड़ा तो जान से जाएगी। उसके प्रेमी भूपेन्द्र का कहना है कि जो आशंका थी, वह सच साबित हो गई। वे लोग कहते थे कि तेरा टेंटुआ ( गला ) दबा देंगे। अब उसकी सहेली ने यही बताया कि उसे ऐसे ही मारा गया है।
विज्ञापन


सीओ सदर उदय प्रताप सिंह ने भी यही बताया है कि उसकी हत्या गला दबाकर की गई है। कुछ लोगों से इसकी जानकारी मिली है। इसी लाइन पर जांच की जा रही है। नंदनी के घर पर ताला लटका मिला है। उधर भूपेन्द्र का कहना है कि उसे उसकी एक सहेली से जानकारी मिली है। हत्या में उसके परिवार के चार युवक शामिल रहे। इनके अलावा गांव के गांव नांगल का एक मिस्त्री भी शामिल रहा है।
विज्ञापन


वह नंदनी से कहता था कि जिस दिन उसका भाई इशारा कर देगा, उस दिन वह उसकी हत्या कर देगा। वे लोग उसे डराते थे। चाहते थे कि वह उनके पहरे में रहे, अपनी जिन्दगी उनकी मर्जी से जिए। वह खुले दिमाग की थी, परिवार वालों का नजरिया पुराना था। वे कहते थे कि गैर बिरादरी में शादी नहीं होने देंगे, चाहे खून से हाथ रंगने पड़ जाएं। पुरानी आंखों को नई रोशनी चुभ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के सामने जताई थी आशंका

नंदनी को पांच सितंबर को बरामद किया गया था। उसने थाना ताजगंज में कहा था कि परिवार वाले उसकी हत्या कर देंगे। वे धमकी दे चुके थे। पुलिस ने इसे बहुत गंभीरता से नहीं लिया। उन लोगों को मुचलका पाबंद नहीं किया। नन्दनी को उनके ही सुपुर्द कर दिया। हालांकि इंस्पेक्टर ने उसके परिवारीजनों को धमकाया था। कहां था कि अगर इसे कुछ हो गया, तो उनकी खैर नहीं होगी। उनके खिलाफ हत्या का केस होगा।

ऑनर किलिंग पर गांव ने साधी चुप्पी

गांव के लोग चुप्पी साध गए हैं। पुलिस ने बीस लोगों से पूछा कि नन्दनी की मौत कैसे हुए, कोई कुछ नहीं बोला। एक ने कहा कि वह तो बाहर था। सामने घर वाले ने कहा, शायद सुसाइड किया है। पुलिस अब प्रधान, चौकीदार का बयान दर्ज करेगी।

सच छिपाकर ले गए थे बेटी को

नंदनी की उम्र 19 साल थी। वह बीएससी कर रही थी। आधार कार्ड में उम्र 19 साल ही है। राशन कार्ड में भी वह बालिग है। लेकिन परिवार वाले उसे बालिग बता रहे थे। उसकी बरामदगी होने पर उसे 17 साल की बताया था। हाईस्कूल की सनद के हिसाब से इतनी उम्र बताई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed