फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   officers summoned in assembly ‌for not caught serial baby killer

सीरियल बेबी किलर न पकड़ने पर अफसर विधान सभा में तलब

Tue, 14 Jun 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Tue, 14 Jun 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
officers summoned in assembly for not caught serial baby killer
हत्‍या लाोगाो - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
खंदौली में पांच साल पहले हुए मासूम बच्चियों के सीरियल रेप-मर्डर केस के खुलासे में नाकामी पर पुलिस को अब विधान सभा में जवाब देना होगा। पिछले सत्र में यह मामला विधान सभा में उठा था। उसी पर पुलिस को तलब किया गया है। एसपी क्राइम आनन्द कुमार पुलिस का पक्ष लेकर विधान सभा में 15 मई को हाजिर होंगे। इसके लिए थाना पर फाइलें पलटी जा रही हैं। जवाब देना आसान नहीं है क्योंकि बेबी किलर आज तक  खुले घूम रहे        हैं।
विज्ञापन

तीन में से सिर्फ पहले केस के खुलासे का दावा किया गया था। पुलिस ने एक मनोरोगी पकड़ा था। इस पर लोगों को यकीन नहीं हुआ। वजह यह रही कि इसके बाद दो घटनाएं और हो गई। इन दो मामलों में फाइनल रिपोर्ट लगाई गई। इनमें से एक को तो अभी तक अदालत ने स्वीकार भी नहीं किया  है।
विज्ञापन

वर्ष 2011 में एक के बाद एक बच्चियों का अपहरण कर उन्हें दरिंदगी का शिकार बनाया गया। तीनों बच्चियों की उम्र पांच से सात वर्ष थी। तीनों की हत्या रेप के बाद की गई। तीनों को गला दबाकर मारा गया। तीनों की लाश घर से दूर मिली। उस समय यह बात सामने आए थी कि दो बेबी किलर वारदात कर रहे हैं। पुलिस उन्हें गिरफ्तार करना तो दूर उनके नाम पते मालूम तक नहीं कर पाई। अब विधान सभा से जवाब तलब होने पर फाइलें पलटी जा रही हैं। एसपी क्राइम फाइल लेकर आज मंगलवार को लखनऊ रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं मामले
- केस -1
17 अप्रैल 2011 को खंदौली क्षेत्र के गांव में बाइक सवार दो युवक सात साल की बच्ची को उठा ले गए। रेप के बाद उसकी गला दबाकर हत्या की। लाश 22 अप्रैल को नगला जालिम में कुए में मिली।
केस - 2
26 मई 2011 को खंदौली कस्बा से पांच साल की बच्ची का दो युवक अपहरण कर ले गए। 28 को उसकी लाश पास के गांव में मिली। उसकी रेप के बाद गला दबाकर हत्या की गई।
केस - 3
छह अक्तूबर 2011 को कस्बा से छह वर्षीय बच्ची का अपहरण किया गया। उसकी रेप के बाद हत्या कर दी गई। दो दिन बाद लाश पास के गांव में मिली।
बाइक पर घूमते थे दो दरिंदे
 खंदौली के एक मामले में पीड़ित परिवार ने बताया कि उस समय बाइक सवार दो युवकों का खौफ था। तीनों घटनाओं में यही बात सामने आई थी कि बच्चियों को बाइक सवार दो युवक ले गए। घटनाओं के चश्मदीद भी थे। पुलिस को हुलिया बताया लेकिन उनका सुराग नहीं मिल सका।

कोर्ट में 26 को होगी सुनवाई
पुलिस ने जिस केस के खुलासे का दावा किया था, वह कोर्ट में चल रहा है। इसमें सुनवाई के लिए अगली तारीख 26 जून की लगी है। पुलिस को साक्ष्य के रूप में मृतक बच्ची से कपड़े पेश करने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed