{"_id":"57869a3e4f1c1b1b0813f491","slug":"new-agra-campus-police-shot-away-stirred","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाना न्यू आगरा परिसर में चली गोली, हड़कंप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थाना न्यू आगरा परिसर में चली गोली, हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
मुंशी कक्ष में पिस्टल चेक करते समय सिपाही से हुआ फायर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना न्यू आगरा परिसर में बुधवार सुबह 9:15 बजे चीता मोबाइल के सिपाही रामबाबू की पिस्टल से चली गोली से हड़कंप मच गया। सिपाही और अन्य लोग दहशत में आ गए। एसपी सिटी ने बताया कि पिस्टल को चेक करते समय सिपाही से गोली चल गई थी। जांच की जा रही है।
चीता 5.2 के सिपाही रामबाबू और प्रमोद सुबह ड्यूटी पर आए थे। रामबाबू ने माल खाना प्रभारी से सरकारी पिस्टल मांगी। पिस्टल लेने के बाद रामबाबू उसेे मुंशी कक्ष में चेक कर रहा था। अचानक गोली चल गई। गोली सीधे दीवार में लगकर फर्श पर जा गिरी। गोली की आवाज से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। जिस वक्त गोली चली, मुंशी कक्ष में दो मुंशियों के अलावा दो युवक भी बैठे थे, जिन्हें पूछताछ के लिए बैठाया गया था। एक व्यक्ति हादसे की शिकायत दर्ज कराने आया था। हवालात में भी तीन लोग थे। फायरिंग से सभी दहशत में आ गए। सूचना पर इंस्पेक्टर भी पहुंच गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि कारतूस को कब्जे में लिया गया है। सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दी जा रही है।
सिपाही की लापरवाही से जा सकती थी जान
सिपाही की लापरवाही से मुंशी कक्ष में मौजूद पुलिसकर्मी और अन्य लोगों की जान जा सकती थी। गनीमत रही कि गोली दीवार में जा लगी थी।