फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Negligence in the case of rape, kidnapping, two inspector suspended

दुष्कर्म-अपहरण के मामले में  लापरवाही, दो दरोगा सस्पेंड 

Sun, 26 Jun 2016 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Sun, 26 Jun 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
Negligence in the case of rape, kidnapping, two inspector suspended
- फोटो : demo pic
थाना मलपुरा और शमसाबाद के दुष्कर्म और अपहरण मामले में भी दरोगाओं ने लापरवाही की। पीड़ित परिवारीजनों की शिकायत पर डीआईजी अजय मोहन शर्मा ने जांच की। इसमें मामला सही पाया गया। इस पर दरोगा राजीव कुमार और राजेश तोमर को सस्पेंड कर दिया गया।
विज्ञापन

मलपुरा क्षेत्र की 17 वर्षीय किशोरी को 20 मई को पड़ोस में रहने वाली सहेली घर बुलाकर ले गई थी। फिर नशीला पदार्थ खिलाकर किशोरी को बेहोश कर दिया। गाड़ी में दिल्ली ले गई, जहां कुछ युवकों ने दुष्कर्म किया। परिवारीजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने दिल्ली से किशोरी को बरामद किया। एक आरोपी भी गिरफ्तार कर लिया गया। मगर, पुलिस ने कुछ ही देर मेें उसे छोड़ भी दिया। आरोपी पक्ष पीड़ित परिवार को समझौते के लिए लगातार धमका रहा था। 22 जून को डीआइजी ने विवेचक एसआई राजीव कुमार को सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन

वहीं दूसरा मामला शमसाबाद का है। एक महीने पहले जगदीशपुरा क्षेत्र की किशोरी को शमसाबाद क्षेत्र का युवक बहला-फुसलाकर ले गया था। कुछ दिन बाद किशोरी बरामद हो गई। लेकिन परिवारीजनों की शिकायत पर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। इस पर कोर्ट में गुहार लगाई। तब मुकदमा दर्ज किया। दरोगा राजेश तोमर ने घटनास्थल जगदीशपुरा का बताकर जांच नहीं की। एक महीने से पीड़ित परिवार भटक रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed