{"_id":"584c52744f1c1bb35b447ced","slug":"murder-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने मोबाइल लूट के दौरान फेंका था यात्री","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने मोबाइल लूट के दौरान फेंका था यात्री

Updated Sun, 11 Dec 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
हेमकुंड एक्सप्रेस ट्रेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर इलाहाबाद एक्सप्रेस में लूटपाट के दौरान छीनाझपटी में लखनऊ के यात्री की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई थी। जीआरपी आगरा कैंट ने तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उन्होंने नौ सितंबर की घटना का खुलासा किया। बदमाशों ने दर्जनभर से अधिक वारदातें कबूल कीं। उनके पास लूट के मोबाइल और नगदी बरामद की है।
एसपी जीआरपी अजय कुमार ने बताया कि आगरा कैंट जीआरपी की टीम ने शुक्रवार की शाम रघुनाथ टाकीज, हरीपर्वत निवासी नीरज उर्फ चैचू, नाला बुढ़ान सैयद, हरीपर्वत निवासी सनी उर्फ लुक्का व अरविंद उर्फ चिंकू को गिरफ्तार किया। तीनों की पुलिस को काफी समय से तलाश थी। पूछताछ में बताया कि 20/21 सितंबर की रात्रि जयपुर-इलाहाबाद एक्सप्रेस में सफर कर रहे लखनऊ के सैयद कुमैल अब्बास से मोबाइल छीना था। छीनाझपटी में ट्रेन से गिरकर अब्बास की मौत हो गई थी। घटना के खुलासे के बाद आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
पकड़े गए अपराधी दिल्ली से आगरा और मध्य प्रदेश तक ट्रेनों में सफर के दौरान मोबाइल और बैग छीनकर चलती ट्रेन से कूद जाते हैं। इनके खिलाफ आगरा के साथ ही मथुरा जीआरपी में भी मुकदमे दर्ज हैं। लूट के तीन मोबाइल और नगदी बरामद की गई है। आरोपियों के विरुद्ध जीआरपी कैंट में मुकदमा दर्ज किया गया है। जीआरपी प्रभारी मणिकांत शर्मा ने बताया कि आरोपियों के बारे में जीआरपी के अन्य थानों से भी जानकारी की जा रही है।