फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   murder on hathigath

हाथी घाट पर एक और हत्या

Fri, 02 Dec 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 02 Dec 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
murder on hathigath
Murder

विज्ञापन
यमुना किनारा रोड स्थित हाथी घाट के पास झाड़ियों में जूता फैक्ट्री के कर्मचारी की सिर पर भारी वस्तु से प्रहार कर हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह उसका शव मिलने से सनसनी फैल गई। इससे पहले भी दो और युवकों की हत्या कर यहीं पर लाशों को फेंका गया था। पुलिस अब तक इन घटनाओं का खुलासा नहीं कर सकी है। एक और हत्या की वारदात हो गई। 
कोटली बगीची, देवरी रोड, ताजगंज निवासी विनय कुमार (50) फ्रीगंज में एक जूता फैक्ट्री में पासिंग कर्मचारी थे। परिवारीजनों ने बताया कि वह बुधवार सुबह नौ बजे ड्यूटी पर गए थे। शाम तकरीबन सात बजे छुट्टी होने के बाद घर लौटकर आते हैं। मगर, वह देर रात तक लौटकर नहीं आए। इस पर परिवारीजनों को चिंता हुई। उन्होंने उनकी तलाश शुरू कर दी। फैक्ट्री से पता चला कि वह काफी देर पहले ही चले गए। गुरुवार सुबह सात बजे पुलिस ने सूचना दी कि विनय का शव हाथी घाट के पास जंगल में पड़ा हुआ है। उनके सिर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार किए गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवारीजनों ने किसी तरह की रंजिश से इंकार किया है। इंस्पेक्टर रकाबगंज ने बताया कि हत्या के मामले में जांच की जा रही है। 
विज्ञापन

तीसरी हत्या, खुलासा एक का भी नहीं 
रकाबगंज क्षेत्र के हाथी घाट पर हत्या की तीसरी वारदात को अंजाम दिया गया है। बता दें, पूर्व में दो युवकों की हत्या कर शवों को जलाया गया था। पुलिस अब तक इन घटनाओं का खुलासा नहीं कर सकी है। अब एक और वारदात हो गई। सूत्रों का कहना है कि इन वारदातों के पीछे एक ही गैंग का हाथ है। आशंका है कि गैंग पहले लोगों को अपने झांसे में लेता है। इसके बाद झाड़ियों में रात के समय ले जाकर हत्या कर देता है। हालांकि हत्या कौन कर रहा है? इसके पीछे क्या कारण हैं? इस बारे में पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार में मचा कोहराम 
विनय कुमार के दो बेटे और तीन बेटियां हैं। इनमें से बड़ी बेटी मंजू की शादी हो चुकी है। बुधवार रात को बेटी ने बच्चे को जन्म दिया था। इस कारण परिवार के लोग अस्पताल में थे। विनय की हत्या की जानकारी से परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed