फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   murder of young man in mainpuri

यूपीः मैनपुरी में सपा नेता के भाई की हत्या, कातिल ने डेडबॉडी के साथ किया घिनौना काम

Sat, 30 Jun 2018 09:06 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Updated Sat, 30 Jun 2018 09:06 AM IST
विज्ञापन
murder of young man in mainpuri
राेते-बिलख्ाते परिजन - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मैनपुरी में समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव के बड़े भाई की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। पहचान मिटाने के लिए केमिकल से शव को झुलसाने की कोशिश की गई। 
विज्ञापन


शव को गांव के बाहर सड़क पर फेंक कर आरोपी भाग गए। पुलिस के साथ ही डॉग स्क्वॉड, फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। साथ ही एक महिला को हिरासत में लिया है।  
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव छिवकरिया निवासी नंदकिशोर उर्फ छोटे यादव (40) गुरुवार सुबह छह बजे घर से ट्रैक्टर खरीदने जाने की बात कहकर निकले थे। रात तक जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनके मोबाइल पर संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

murder of young man in mainpuri
वारदात की जगह पर जुटी भ्ाीड़ - फोटो : अमर उजाला
फोन नहीं उठने पर तलाश किया, लेकिन उनका पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने गांव से करीब दो किलोमीटर दूर सड़क किनारे पड़े शव की पहचान करने के बाद परिवारीजनों को सूचना दी। 

परिवार के लोगों ने शव की हालत देख पुलिस को हत्या करने की सूचना दी। नंदकिशोर के शरीर और प्राइवेट पार्ट में चोट के निशान थे। साथ ही शव को तेजाब जैसे केमिकल से जलाया गया था। 

सूचना पाकर सीओ कुरावली सुरेश बाबू, एसडीएम भोगांव फूलचंद्र मौर्य, इंस्पेक्टर भोगांव एसआर गौतम, इंस्पेक्टर बेवर श्याम सिंह पीलवान, एसओ बिछवां सुदेशपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। 

पांच पर मुकदमा दर्ज

सीओ और एसडीएम ने हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए डॉग स्क्वॉड तथा फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  

एसपी ओपी सिंह ने बताया के मामले में पांच लोगों पर केस दर्ज कर एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही हत्याओं का पता लगा लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed