फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   murder of the young man in etah

गोली मारकर युवक की हत्या, शव सड़क पर रखकर लगाया जाम

Sat, 27 Jan 2018 09:23 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला एटा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला एटा Updated Sat, 27 Jan 2018 09:23 PM IST
विज्ञापन
murder of the young man in etah
युवक की हत्या के बाद जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के एटा जिले के जलेसर में घर जा रहे युवक को तीन युवकों ने घर के पास पकड़कर गोली मारकर की हत्या कर दी। 
विज्ञापन


घटना के बाद आक्रोशित परिवारीजनों ने महावीरगंज में जाम लगा दिया। सूचना पर एसडीएम और सीओ ने समझा बुझाकर आक्रोशित लोगों को शांत किया। मामले में देर रात रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। 

गणतंत्र दिवस पर एमजीएम इंटर कॉलेज के मैदान में मोहल्ला महावीरगंज निवासी गणेश कुमार अन्य युवकों के साथ मैच खेल रहा था। तभी महावीर गंज निवासी नर सिंह पुत्र बृजेश यादव ने अपनी बाइक पिच पर खड़ी दी। 
विज्ञापन

विरोध करने पर नर सिंह ने गणेश कुमार से जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। इस पर दोनों में कहासुनी हो गई। इस पर मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को शांत करा दिया। शुक्रवार दोपहर गणेश अपने खेत से घर जा रहा था। 

सिद्धार्थ कॉलोनी में नर सिंह ने अपने साथियों आशीष पुत्र रवेंद्र यादव, भोला पुत्र चिरंजीलाल निवासी महावीर गंज के साथ पकड़ लिया और गोली मार हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। 

गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और परिवारीजनों को सूचना दी। सूचना पर परिवारीजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। वारदात के बाद आक्रोशित मृतक के परिवारीजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। 
विज्ञापन

गिरफ्तारी के लिए बनीं दो टीमें 

आक्रोशित लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। वहीं जानकारी विधायक एवं पालिकाध्यक्ष भी पहुंच गए। पुलिस और जनप्रतिनिधियों ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। 

इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ अशोक कुमार ने कहा कि हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें बनाई गई है। संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। आरोपियों को यथाशीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed