फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   murder in khandoli

पिता की बंदूक से चली गोली, बेटे की मौत

Sun, 18 Oct 2015 01:49 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, खंदौली
ब्यूरो अमर उजाला, खंदौली Updated Sun, 18 Oct 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
murder in khandoli
थाना क्षेत्र के ग्राम नाऊ की सराय में शनिवार दोपहर शराब के नशे में पिता की लाइसेंसी बंदूक लेकर बैठा युवक अचानक गोली चलने से घायल हो गया। आगरा के एसएन अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।  
विज्ञापन

नाऊ की सराय निवासी संजू (23) पुत्र बाबू सिंह के बडे़ भाई सुखवीर सिंह ने बताया की संजू शराब पीने का आदी था। शनिवार को पिता बाबू सिंह अपने मूल गांव विरूनी गए थे। दोपहर के समय घर पर संजू और उनकी पत्नी अकेली थी। इस दौरान शराब के नशे में संजू अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक लेकर चारपाई पर बैठ गया। तबी अचानक पैर के अंगूठे से बंदूक का ट्रिगर दबने से गोली चल गई। गोली संजू की जांघ में जा लगी। आननफानन में संजू को पहले एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डाक्टरों ने संजू को एसएन अस्पताल आगरा के लिए रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान संजू की मौत हो गई। सुखदेव के बताया की पिता बाबू सिंह सेना से रिटायर्ड हैं। तीन भाइयों में संजू सबसे छोटा था। सभी भाई अलग-अलग रहते हैं। संजू की शादी लगभग साल पूर्व हुई थी। उनकी दो माह की एक बेटी है। संजू की मौत के बाद घर मे कोहराम मचा हुआ है। एसओ खंदौली का कहना है कि शराब के नशे में गोली चलने से युवक की मौत हुई है। अभी तक किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। संजू के भाई को बुलाया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed