फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   murder in khandoli

चुनावी रंजिश में किसान की गोली मारकर हत्या

Mon, 31 Aug 2015 01:36 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Mon, 31 Aug 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
murder in khandoli
खंदौली के गांव गिजौली में रविवार देर रात किसान देवेश की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के पीछे चुनावी रंजिश बताई गई है। तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। घटना से गांव में तनाव है।
विज्ञापन

थाना बरहन के गढ़ी हरपाल निवासी देवेश (29) पुत्र छिद्दूलाल की ससुराल खंदौली के गांव गिजौली में है। शनिवार को रक्षाबंधन पर वह पत्नी को लेकर ससुराल आया था। रविवार रात तकरीबन 11 बजे देवेश और उसका साला हरिबाबू ट्रैक्टर से खेत पर जा रहे थे। हरिबाबू ने बताया कि रास्ते में घात लगाकर बैठे जयवीर, गुड्डू और रवि पुत्रगण जय सिंह ने उन्हें घेर लिया और फायरिंग कर दी। वह ट्रैक्टर रोकने के बाद खेतों की तरफ भाग निकला, जबकि गर्दन में गोली लगने से देवेश वहीं गिर पड़ा। हमलावरों ने चार राउंड फायर किए। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण आ गए। ये देख हमलावर भाग गए। घरवाले देवेश को अस्पताल ले जाते लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वे शव को लेकर थाना खंदौली पहुंचे। सूचना पर सीओ एत्मादपुर अखिलेश भदौरिया, एसओ खंदौली पहुंच गए। ग्रामीणों के मुताबिक, हरिबाबू पूर्व प्रधान का समर्थक है। इस कारण दूसरा पक्ष रंजिश मानता है। जयवीर इस बार के चुनाव में दावेदारी कर रहा है। इसी के चलते हत्या हुई है। पूर्व प्रधान ने वोटर लिस्ट में धांधली की शिकायत एसडीएम से की थी। तब जांच में तहसीलदार ने धांधली भी पाई थी। वहीं मृतक पक्ष का कहना है कि पांच साल पुरानी रंजिश में हत्या की गई है। पुलिस का कहना है कि तीनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed