फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   murder

युवक की हत्या कर शव कैलाश मोड़ पर फेंका

Thu, 28 Jan 2016 02:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 28 Jan 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
murder
सिकंदरा के कैलाश मोड़ पर जंगल में बुधवार सुबह लगभग 30 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसके गले में रुमाल और इलेक्ट्रिक वायर से फंदा लगाकर मारा गया था। शव पर चोट के कई और भी निशान मिले हैं। माना जा रहा है कि उसकी हत्या कहीं और करके शव यहां लाकर फेंका गया है।
विज्ञापन


उधर, सिकंदरा के ही अरसेना में यमुना किनारे 30 वर्षीय युवती का शव मंगलवार दोपहर मिला। उसकी भी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस का कहना है कि शव नदी में बहकर आया है। युवती ने सलवार-कुर्ता पहन रखा था।
विज्ञापन

युवक के शव के बारे में पुलिस ने बताया कि कैलाश मोड़ से गुजरते किसी शख्स ने लाश देखकर शोर मचाया था। इसके बाद काफी लोग एकत्रित हो गए थे। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। फील्ड यूनिट को भी बुलाया गया। पुलिस ने आसपास रहने वाले लोगों को बुलाकर शव दिखाया लेकिन किसी ने शिनाख्त नहीं की। उसने नीले रंग की जींस और काली टी शर्ट पहन रखी थी।  गौरतलब है कि सात दिन पहले जगदीशपुरा क्षेत्र में किशोरी का जला हुआ शव मिला था। उसकी भी अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकीदार का शव मिलने से सनसनी
सीता गैस एजेंसी के पीलाखार स्थित गोदाम में बुधवार सुबह चौकीदार अवधेश (55) मृत अवस्था में मिला। उसके परिवार ने हत्या की आशंका जताते हुए एत्माद्दौला थाना पुलिस को सूचना दी। शाहदरा के ही राजनगर निवासी अवधेश डेढ़ साल से यहां चौकीदार थे। वह मंगलवार रात ड्यूटी पर आए थे। सुबह उनकी लाश मिली। पुलिस ने बताया कि शव पर चोट का कोई निशान नहीं था, फिर भी परिवारीजनों की आशंका के चलते पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसकी रिपोर्ट आने पर ही कार्रवाई तय होगी।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed