{"_id":"195f2e183e6fd18cb67abc822950bbbf","slug":"murder-case-charged-gm-water-works-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएम जलकल सहित तीन पर हत्या का मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीएम जलकल सहित तीन पर हत्या का मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2015 02:33 AM IST
विज्ञापन
यमुनापार स्थित नराइच निवासी वीरेंद्र उर्फ वीरू की शुक्रवार को नरौरा,
विज्ञापन
अलीगढ़ में गंगा में डूबने से मौत हो गई थी। वह जलकल विभाग में चतुर्थ
श्रेणी कर्मचारी था। उसे महीनेभर पहले जीएम मंजू गुप्ता ने शराब के नशे में
ड्यूटी करने के आरोप में सस्पेंड कर दिया था। परिजन और अन्य कर्मचारी वीरू
का शव को लेकर वाटर वर्क्स स्थित जलकल कार्यालय पहुंचे। यहां जीएम के
खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि तीन-चार दिन पहले वीरू जीएम से मिलने
कार्यालय आया था। इसी दौरान जीएम ने यतेंद्र सिंह और जल सिंह के साथ मिलकर
वीरू के साथ मारपीट की और जाति सूचक शब्दों कहे। इससे वह और डिप्रेशन में आ
गया था। हंगामे की सूचना पर पहुुंचे एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने
परिजनों को समझाया। यहीं पर तहरीर लेकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का
आश्वासन दिया। इसके बाद ही दोपहर लगभग दो बजे के बाद परिजनों ने जलकल
कार्यालय से शव उठाया। मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया है। वहीं, मृतक की
पत्नी धनश्री देवी की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ संगीन धाराओं में
मुकदमा दर्ज कर लिया है।