{"_id":"57a7871b4f1c1bbb532b89c9","slug":"mother-killed-in-front-of-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहकरैरा मेें बच्चों के सामने मां की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोहकरैरा मेें बच्चों के सामने मां की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
सिकंदरा में देवर और पति सहित आठ पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदरा के लोहकरैरा में ममता (32) पत्नी राजू की आठ वर्षीय बेटे अरुण के सामने हत्या कर दी। इसका आरोप मृतका के देवर, पति सहित आठ लोगों पर है। उनके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
गांव औलेंडा, फतेहपुर सीकरी निवासी बाबूलाल ने बेटी ममता देवी की शादी 15 साल पहले खेरागढ़ के पीपलखेड़ा निवासी राजू पुत्र प्रेम सिंह के साथ की थी। राजू ट्रक चालक है। उनके तीन बच्चे अरुण (8), आयुष (6) और ऋचा (4) हैं। राजू के साथ उसका छोटा भाई अनिल उर्फ बन्नो भी रहता था। शनिवार को राजू बाहर गया था। बाबूलाल का आरोप है कि रात में अनिल ने ममता के साथ मारपीट की। उसके सिर में भारी वस्तु से प्रहार करके घायल कर दिया। इसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी। उस वक्त अरुण और आयुष भी मां के पास सो रहे थे। अरुण ने घटना बताई। रविवार सुबह चार बजे अनिल ने बाबूलाल को फोन करके बताया ममता ने आत्महत्या कर ली है। जब वह घर पहुंचे तो वह फरार था। ममता का शव कमरे में खून से लथपथ पड़ा था। थाना सिकंदरा के एसओ का कहना है कि मृतका के भाई धारा सिंह की तहरीर पर अनिल के साथ पति राजू, जेठ संजय, ससुर प्रेम सिंह, सास चंद्रवति, भानू, रामगोपाल और सुनील के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मृतका के बेटे के भी बयान दर्ज किए गए हैं।
‘चाचा ने मम्मी को गला दबाकर मार दिया’ (फोटो = अरुण के नाम से)
मासूम अरुण रोते हुए एक ही बात कह रहा है कि मम्मी के साथ चाचा ने पहले मारपीट की, फिर उनका गला दबाकर मार दिया। वह रोने लगा तो डांटकर चुप कर दिया। उसका छोटा भाई आयुष भी काफी डरा हुआ है। तीनों बच्चों को अब परिवारीजन संभाल रहे हैं।
विज्ञापन
बहन के साथ भी की थी मारपीट
मृतका ममता की बड़ी बहन सुनीता की शादी भी राजू के भाई संजय से हुई है। बाबूलाल का आरोप है कि सुनीता गांव पीपलखेड़ा में रहती है। ससुरालीजन उसके साथ भी आए दिन मारपीट करते हैं। कुछ दिन पहले उसे करंट लगाने का प्रयास किया था। वह किसी तरह से बचकर आई थी।