फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mob in mainpuri tried to torch the police station after death of man

मैनपुरीः युवक की मौत पर भड़की भीड़ ने काटा बवाल, थाना फूंकने की कोशिश

Wed, 02 Aug 2017 10:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला दन्नाहार (मैनपुरी)
ब्यूरो/अमर उजाला दन्नाहार (मैनपुरी) Updated Wed, 02 Aug 2017 10:45 AM IST
विज्ञापन
mob in mainpuri tried to torch the police station after death of man
बवाल - फोटो : अमर उजाला
कई दिनों से लापता युवक के शव से अंदरूनी अंग गायब होने की जानकारी पाकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। पहले तो दन्नाहार थाने के सामने जाम लगाया। पुलिस ने समझाया तो पथराव कर दिया और थाने में घुसकर पुलिसकर्मियों को पीटा। कुछ लोगों ने फायरिंग तो भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस को भी जवाबी फायरिंग करनी पड़ी। 
विज्ञापन


इससे गुस्साए ग्रामीण सड़क पर उतर आए और वहां से गुजर रही छह रोडवेज बसों समेत दर्जनभर वाहनों पर पथराव करने लगे। इसमें 35 यात्री व 12 पुलिसकर्मी घायल हुए। दो घंटे बाद एसपी भारी फोर्स के साथ पहुंचे और हालात पर नियंत्रण किया। दन्नाहार, नगला आशा और आसपास के गांवों में फोर्स तैनात कर दी गई। पुलिस ने छह युवकों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


 थाना क्षेत्र के गांव नगला आशा निवासी गुड्डू कई दिनों से लापता था। सोमवार को पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी ने अवैध संबंधों के चलते हत्या किए जाने का जुर्म स्वीकार कर लिया। मंगलवार शाम को करहल क्षेत्र स्थित बुझिया पुल से उसका शव मिला। पोस्टमार्टम के लाए जाने पर डॉक्टरों ने पहले से ही शव का पोस्टमार्टम होने व अंदरूनी अंगों के गायब होने की बात कही तो लोगों का गुस्सा भड़क गया। लोगों ने गुड्डी के बीमार पिता ध्रुव चंद्र को चारपाई समेत थाने के सामने सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की तो पुलिस पर पथराव कर दिया। यही नहीं थाने के अंदर घुसकर पुलिसकर्मियों को जमकर पीटा। इस दौरान कुछ लोगों ने फायरिंग भी कर दी। इस पर थाना पुलिस ने जवाब में थाने के अंदर से हवाई फायरिंग की तो बलवाई सड़क पर आ गए। इस दौरान उन्होंने आधा दर्जन रोडवेज बसों समेत दो दर्जन से अधिक वाहनों को पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे बसों में बैठे लगभग 35 से अधिक यात्री घायल हो गए। 

वहीं कांस्टेबल सतेंद्र, रोहित कुमार, पुष्पेंद्र, हरिभान, हेमंत कुमार, शिवसिंह और होमगार्ड कालीचरण समेत 12 पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए। पुलिस जब फायरिंग करते हुए बलवाइयों ने दन्नाहार नगर पुल पार कर मोर्चा संभाल लिया। इसके बाद दो घंटे तक दोनों ओर से जमकर फायरिंग और पथराव हुआ। डर के चलते पुलिसकर्मियों की हिम्मत नगर पुल पार करने की नहीं हुई। लगभग दो घंटे बाद जब एसपी राजेश एस पहुंचे तब पुलिस ने नहर पुल पार कर बलवाइयों को खदेड़ा। 


लगभग तीन दर्जन से अधिक राउंड पुलिस ने फायर किए। दूसरी ओर से भी तमंचों आदि से बलवाई फायरिंग करते रहे। पुलिस फोर्स ने पीछा कर गांव में से छह युवकों को हिरासत में लिया। देर रात तक पीएसी और फोर्स पहुंचने पर दन्नाहार, नगला आशा समेत आसपास के गांव में चप्पे चप्पे पर फोर्स तैनात कर दिया गया था। वहीं देर रात तक एसपी थाने में कैंप किए हुए थे। एसपी राजेश एस का कहना है कि पुलिस पर हमला करने वालों को हर हाल में गिरफ्तार किया जाएगा। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed