फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mob attacks due to police negligence in agra

आगरा: पुलिस की ढिलाई से 'भीड़ तंत्र' हावी, बेकसूरों पर हमले, एक दिन में तीन घटनाएं

Tue, 06 Aug 2019 11:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 06 Aug 2019 11:13 AM IST
विज्ञापन
mob attacks due to police negligence in agra
बोदला मं स्थानीय लोगों से जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
अचानक शोर मचता है, बच्चा चोर आया है। एक शख्स की ओर इशारा किया जाता है। लोग उसे पीटने लगते हैं। आगरा को यह क्या हो गया है? इस शहर की पहचान मोहब्बत की नगरी और सुलहकुल की नगरी की है, लेकिन कुछ लोग पुलिस की ढिलाई का फायदा उठाकर न केवल अफवाहें फैला रहे हैं बल्कि कानून भी हाथ में ले रहे हैं। सोमवार को ऐसी तीन घटनाएं सामने आईं। 
विज्ञापन


शहर के बोदला रोड स्थित बैनारा फैक्टरी के पीछे मोहल्ले में सोमवार रात करीब आठ बजे परिचित से मिलने आई आवास-विकास की युवती को युवकों के झुंड ने घेर लिया। युवती से बदसलूकी करने लगे। वो जान बचाकर भागी। मगर, युवक उसे कच्छाधारी गिरोह की बच्चा चोर बताकर शोर मचाते हुए उसका पीछा करने लगे। 
विज्ञापन


युवती मोबाइल की दुकान में छिप गई। बाद में दुकानदारों ने भीड़ को रोका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठी फटकारकर लोगों को भगाया। दुकान संचालक रवि गोयल ने उसे अंदर बैठा लिया। दुकान की कर्मचारी युवती उससे बात करने लगी। उधर, भीड़ ने दुकान को घेर लिया। अंदर प्रवेश की कोशिश करने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में दुकानदार रवि गोयल, रेस्टोरेंट संचालक सुधीर गोयल ने भीड़ को रोका। दुकानदार ने युवती को दुकान के बगल के घर में सुरक्षित बैठा दिया। बाद में पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकाकर लोगों को खदेड़ा। इसके बाद युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। युवती बैंक अधिकारी की बेटी है।

अछनेरा में राखी विक्रेता को पीटा

अछनेरा में राखी विक्रेता जब अपनी पत्नी और बच्चों को ससुराल लेने के लिए पहुंचा तो ससुरालवाले उससे मारपीट पर उतारू हो गए। इस पर वो खेत में छिप गया। वहां मौजूद ग्रामीणों ने उसको बदमाश समझकर पिटाई कर दी। घटना सोमवार सुबह पांच बजे की है। 

शमसाबाद निवासी सुरेश की ससुराल गांव हंसेला में है। ससुरालियों से विवाद चल रहा है। उसके बीवी और बच्चे भी ससुराल में ही रह रहे हैं। वो ससुराल पहुंचा था। रविवार रात वो अछनेरा में स्टेशन रोड स्थित धर्मशाला में ठहरा। सोमवार तड़के सुरेश शौच के लिए खेतों में जा रहा था, तभी ससुरालीजन उसके पीछे लग गए। 

यह देख वो खेत में छिप गया। कच्छा बनियान पहने सुरेश को ग्रामीणों ने बदमाश समझा और शोर मचा दिया। घेराबंदी कर उसे पकड़ा और पिटाई कर दी। उसको मरणासन्न अवस्था में पहुंचा दिया। सूचना पर पहुंची पीआरवी भी उसे ग्रामीणों से बचाने की हिम्मत नहीं जुटा सकी। 

इसी दौरान घटना का वीडियो बना रहे एक नाबालिग और युवक को पुलिस ने लात-घूंसों से पीट दिया। इस पर ग्रामीण पुलिसकर्मियों से भिड़ गए। सुरेश से पुलिस ने पूछताछ की। उसके बदमाश होने का भ्रम दूर हुआ। थाना प्रभारी अजय कौशल ने बताया कि सुरेश के ससुर बदन सिंह के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया जाएगा। घायल सुरेश का इलाज कराया जा रहा है।

घर में घुसे युवक को पीटा

आवास विकास कालोनी के सेक्टर 13 निवासी हरिकेश के घर में सोमवार रात आठ बजे एक युवक घुस गया। परिजनों ने शोर मचाया। इस पर लोग जुट गए। लोगों ने युवक की पिटाई कर दी। सूचना पर पुलिस आ गई। पुलिस ने युवक को बचाया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवक राहुल निवासी नागर बस्ती, बोदला है। वह नशे में है। हरिकेश की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed