फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mishra

मिस्र, पाकिस्तानी पर्यटकों से अभद्रता

Mon, 28 Sep 2015 02:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Mon, 28 Sep 2015 02:18 AM IST
विज्ञापन
mishra
चंद मनचलों ने विश्व पर्यटन दिवस पर आगरा को शर्मसार कर दिया। एक ओर तो सुबह से ही अतिथि देवो भव: कहते हुए पर्यटकों का स्वागत किया गया, वहीं मिस्र और पाकिस्तान की महिला पर्यटकों से अभद्रता की गई। पुलिस ने मिस्र की घटना में एक युवक को हिरासत में लिया, जबकि पाकिस्तानी युवतियों से ताजमहल में छेड़छाड़ करने वाले दो युवकों को सीआईएसएफ ने पर्यटन पुलिस को सौंप दिया। हैरत भरा पहलू ये है कि मिस्र की पर्यटक से दुर्व्यवहार करने वाला पीएसी का जवान है।
विज्ञापन

मिस्र के पर्यटकों से दुर्व्यवहार की घटना शनिवार शाम की है, जब वह ताज देखकर कार से पुरानी मंडी चौराहे पर पहुंची थीं। बाइक से छूकर निकली कार पर बाइक सवार भड़क गए और विक्टोरिया पार्क पर पहुंचकर कार रोक ली। कार चालक से अभद्रता पर महिला पर्यटक ने रोका तो युवक ने दुर्व्यवहार शुरू कर दिया। कार के साइड मिरर को तोड़ दिया। घटना की सूचना पर रकाबगंज पुलिस पहुंची तो एक युवक भाग गया, जबकि दूसरा युवक अलीगढ़ में पीएसी में तैनात देवेंद्र है, वह मैनपुरी का निवासी है। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पर्यटक की तहरीर पर देवेंद्र के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


पाकिस्तानी युवतियों की फोटो खींचने पर फंसे
आगरा। दूसरी घटना रविवार की है। दोपहर में पाकिस्तानी युवतियों ने ताजमहल पर पहुंचकर सेल्फी लिए तो भिंड के दो युवक उनके पीछे पड़ गए और मना करने पर भी फोटो खींचते रहे। युवतियों ने कई बार रोका तो वह दुर्व्यवहार पर उतर आए। इस पर पाकिस्तानी युवतियों ने इसकी शिकायत सीआईएसएफ जवानों से की। दोनों युवकों को पकड़कर पर्यटन थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस मामले का जिक्र सीआईएसएफ कमांडेंट सुधीर कुमार ने गाइड एसोसिएशन के कार्यक्रम में भी किया और लोगों को पर्यटकों के साथ व्यवहार अच्छा रखने की सीख दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed