फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   miscreants looted petrol pump workers in agra

आगरा: बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर बोला धावा, 60 हजार रुपए और राइफल लूटकर फरार

Sat, 14 Nov 2020 12:08 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 14 Nov 2020 12:08 PM IST
विज्ञापन
miscreants looted petrol pump workers in agra
लूट
आगरा के जगनेर क्षेत्र में शुक्रवार रात को उधेना गांव में स्थित पेट्रोल पंप पर तीन बाइक से आए छह-सात बदमाशों ने कर्मचारियों पर तमंचे तानकर बंधक बना लिया। इसके बाद मारपीट की। पेट्रोल पंप का 60 हजार कैश और गार्ड की लाइसेंसी बंदूक भी लूटकर ले गए। बदमाश सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी उखाड़कर अपने साथ ले गए।
विज्ञापन


घटना रात तकरीबन एक बजे की है। थाना सिकंदरा क्षेत्र में गुरु का ताल के पास रहने वाले मनोज जादौन का जगनेर क्षेत्र में धौलपुर- भरतपुर रोड पर पेट्रोल पंप है। उन्होंने बताया कि रात को तीन बाइक से पेट्रोल पंप पर 6-7 बदमाश पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों से पेट्रोल डालने को कहा। कर्मचारी जब तक पेट्रोल डालता बदमाशों ने उसको तमंचा तानकर बंधक बना लिया। 
विज्ञापन



शोर सुनकर अन्य कर्मचारी वहां आ गए। मगर, बदमाशों ने उन पर भी तमंचे तान दिए। उनके साथ मारपीट भी की। पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से 60 हजार रुपये लूट लिए। वहां मौजूद गार्ड राजपाल से उनकी लाइसेंसी बंदूक भी बदमाशों ने लूट ली। सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी उखाड़ ले गए। कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक कुशलपाल सिंह पेट्रोल पंप पर पहुंचे और उन्होंने कर्मचारियों से घटना की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि बदमाश केवल बंदूक लूटकर ले गए हैं। मुकदमा
दर्ज किया जा रहा है। 

पहले भी हो चुकी है लूट और फायरिंग

मनोज जादौन ने बताया कि पेट्रोल पंप पर दो साल में तीसरी घटना है।दो साल पहले पेट्रोल पंप के कर्मचारी से बदमाशों ने डेढ़ लाख रुपये लूटे थे। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। तीन माह पहले अवैध खनन करने वाले ट्रैक्टर-ट्राली लेकर जा रहे युवकों ने पेट्रोल पंप पर फायरिंग की थी।  सीसीटीवी कैमरे में पूरी रिकार्डिंग भी है। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वह अधिकारियों से भी मिले थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed